Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

चुनावी शंखनाथ: प्रधानमंत्री ने मोदी अपने पहले हल्द्वानी दौरे पर किया 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण,बड़ी सख्या में लोगों का उमड़ा हुजूम

admin by admin
December 30, 2021
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, देश, राजनीति
चुनावी शंखनाथ: प्रधानमंत्री ने मोदी अपने पहले हल्द्वानी दौरे पर किया 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण,बड़ी सख्या में लोगों का उमड़ा हुजूम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड से चुनावी शंखनाथ के लिए हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने यहां 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है।

करीब एक घंटे की देरी से दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा स्थल पहुंच गए। उनके पहुंचते ही सभा में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिया। मैदान इन नारों को गूंजायमान हो गया। मंच पर पहुंचकर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का शॉल ओढ़ाकर व उत्तराखंडी टोपी पहनाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए नैनीताल सहित आस-पास के जिलों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग हल्द्वानी पहुंचे हैं। आसपास के इलाकों से बच्चे भी पीएम मोदी को देखने मैदान में आए हैं।

हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित समय सुबह 11:55 से करीब 50 मिनट की देरी से बरेली के त्रिशूल एयरवेज पहुंचे। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजिबिलिटी न मिलने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से विमान ने देरी से उड़ान भरी। वहीं हल्द्वानी तक विजिबिलिटी कम होने से सड़क मार्ग से हल्द्वानी जाने पर मंथन हो रहा था। 12:45 बजे विजिबिलिटी मिलने पर राजकीय विमान से हल्द्वानी जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान एयरवेज में जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन पुलिस अधिकारी और स्वास्थ विभाग की टीम में मौजूद रही।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचकर मंच पर मौजूद भाजपा के दिग्गजों से बात की। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रात, तीरथ सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, रानी राज लक्ष्मी, मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत, अजय टम्टा मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा उत्तराखंड के बहुत आभाव झेला है। उत्तराखंड के जाे युवा अपना रोजगार करना चाहते हैं उनके साथ हमारी डबल इंजन की सरकार खड़ी है। बिना गारंटी आसानी से लोन मिल रहा है। विपक्षी सेना और हमारे वीरों का अपमान करने से भी नहीं चूके हैं। कहा कि आपके सपने हमारे संकल्प हैं, आपकी इच्छा हमारी प्रेरणा है और आपकी हर जरूरत का पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी बोली में जनसभा में मौजूद लोगों को नए साल और मकर संक्राति पर मनाए जाने वाले घुघुति पर्व की बधाई दी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जो पहले सरकार में थे उन्होंने कभी उत्तराखंड के सामर्थ्य की परवाह नहीं की, इसका परिणाम ये हुआ कि हमें न तो कभी पर्याप्त बिजली मिली, न ही किसानों के खेतों को सिंचाई मिली और देश की अधिकतर ग्रामीण आबादी को पाइप से शुद्ध पानी के अभाव में जिंदगी गुजारनी पड़ी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जो प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं वह उत्तराखंड को सशक्त तो करेंगे ही, यहां के किसानों को सिंचाई में फायदा पहुंचाएंगे। गंगोत्री से गंगासागर तक हम मिशन में जुटे हुए हैं। गंगाजी में गिरने वाले गंदे नालों की संख्या कम हो रही है। नैनीताल झील के संरक्षण के लिए भी अब काम किया जाएगा। इन सब प्राेजेक्ट का लाभ उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष दिन रात झूठ बोल रहा है। आज जिन परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास हुआ है। इससे हल्द्वानी और जगजीतपुर के इलाके में पानी की किल्लत दूर होगी। हमारी सरकार हर घर नल योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने लखवाड़ परियोजना का जिक्र किया। कहा कि इस पर 29 साल बाद फिर से काम शुरू हुआ है। यह प्रोजेक्ट चार साल में पूरा होगा। मेरा सात साल का रिकॉर्ड देख लीजिए। पुरानी योजनाओं को पूरा करने में मेरा समय निकल रहा है। कहा कि ‘मैं काम को ठीक कर रहा हूं आप इन कामों को रोकने वालों को ठीक कीजिए’। जो पहले सरकार में थे उन्होंने उत्तराखंड के बारे में नहीं सोचा। उत्तराखंड की सामर्थ्य का लाभ नहीं उठाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता का प्यार भाजपा के साथ है। विकास कार्यों पर भाजपा का जोर है। कहा कि कुछ पार्टियों ने अफवाह फैलाने का काम शुरू किया है। आज जब जनता जनार्दन इन लोगों की सच्चाई जान चुकी है, तो इन लोगों ने एक नई दुकान खोल रखी है। वो दुकान है- अफवाह फैलाने की। अफवाह बनाओ, फिर उसे प्रवाहित करो और उसी अफवाह को सच मानकर दिनरात चिल्लाते रहो। उत्तराखंड विरोधी टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। उत्तराखंड अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर चुका है। इस दौरान आपने ऐसे भी सरकार चलाने वाले लोग देखें हैं। जिन्होंने दोनों हाथों से उत्तराखंड लूटा। जिसे उत्तराखंड के प्यार हो वह ऐसा नहीं सोच सकते। उत्तराखंड के विकास की भावना से हमारी सरकार काम कर ही है। मैं खुद जी-जान से लगा हूं।

पहली बार हल्द्वानी में आ रहे पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए बड़ी तादाद में समर्थक पहुंच रहे हैं। समर्थकों के हाथों में पोस्टर बैनर भी हैं। रैली में हनुमान का वेश धरकर पहुंचे मोदी समर्थक को रैली स्थल में प्रवेश नहीं दिया गया।जनसभा स्थल के खचाखच भरने पर पुलिय बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोक रही है। वहीं लोगों को लौटाया जा रहा है। जिससे लोगों में रोष दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस-प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। वही कोरोनावायरस को देखते हुए सभास्थल पर पहुंच रहे लोगों की जांच की जा रही है। इस दौरान लोगों को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोगों से मास्क पहनने की अपील भी की जा रही है। संदिग्ध मिल रहे लोगों को वापस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के संबोधन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया और भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी बोली में अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि देश की आजादी में कुमाऊं ने अपना बड़ा योगदान दिया है। कहा कि पहाड़ की टोपी पहनना मेरे लिए गर्व की बात है। पीएम ने कहा कि हल्द्वानी वालों के लिए नए साल की सौगात लेकर आया हूं। कहा हम दो हजार करोड़ रुपए की योजना लेकर आ रहे हैं। अब हल्द्वानी में पानी, सीवरेज, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट सभी जगह अभूतपूर्व सुधार होगा।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर से प्रधानमंत्री मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर किया गया नजरबंद

Next Post

महंगाई की मार के साथ होगा नए साल का स्वागत,कपड़े और जूते हो जाएंगे महंगे

Next Post
महंगाई की मार के साथ होगा नए साल का स्वागत,कपड़े और जूते हो जाएंगे महंगे

महंगाई की मार के साथ होगा नए साल का स्वागत,कपड़े और जूते हो जाएंगे महंगे

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In