Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

ऊधम सिंह नगर में रेल रोकने वाले किसानों को मिले पुलिस के नोटिस, किसानों ने सरकार को दी प्रदर्शन की चेतावनी

admin by admin
January 18, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, किसान, क्राइम, राजनीति
ऊधम सिंह नगर में रेल रोकने वाले किसानों को मिले पुलिस के नोटिस, किसानों ने सरकार को दी प्रदर्शन की चेतावनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर में कृषि कानूनों का विरोध करने के दौरान किसानों ने रेल रोकी थीं। उस दौरान रेल रोकने पर दर्ज मुकदमों में अब पुलिस किसानों को नोटिस भेज रही है. पुलिस के नोटिस से खटीमा के किसान नाराज हैं। किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

किसान आंदोलन के दौरान ऊधम सिंह नगर के खटीमा में रेल रोकने वाले किसानों को नोटिस आने से नाराज किसानों ने मीटिंग की। आक्रोशित किसानों ने कहा कि देशभर में एक साल तक चले किसान आंदोलन को समाप्त करते समय केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों में आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे केसों को वापस करने पर सहमति दी गई थी। किसानों द्वारा आंदोलन के दौरान उधम सिंह नगर जनपद में खटीमा सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल रोकी गयी थी। जहां पूरे जिले में किसी भी किसान को कोई नोटिस नहीं आया है, लेकिन खटीमा में रेल रोकने पर किसानों को पुलिस द्वारा नोटिस दिए गए हैं।

किसान संयुक्त मोर्चा के उधम सिंह नगर जनपद के जिला अध्यक्ष सरदार गुरसेवक सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं भी इस संबंध में किसानों को नोटिस नहीं जारी किया गया है. केवल खटीमा में ही रेल रोकने पर किसानों को नोटिस देकर उनके घर पर जा जाकर पुलिस द्वारा किसानों को तंग किया जा रहा है. इससे प्रतीत होता है कि भाजपा के किसी बड़े स्थानीय नेता की शह पर ऐसा किया जा रहा है, जो कि सरासर गलत और अन्याय है तथा सरकार की वादाखिलाफी है।

गुरसेवक ने बताया कि यदि 30 जनवरी तक किसानों पर लगे सभी मुकदमे वापस नहीं किए जाते हैं तो किसान गांव गांव जाकर आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेंगे. बीजेपी को वोट ना देने के लिए जनता से अपील करेंगे। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हर तहसील में प्रदर्शन करते हुए भारत सरकार का पुतला फूंका भी जाएगा।

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड सरकारी व्यवस्थाओं की खुली पोल,ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूलों में पहले दिन नहीं जुड़े 30% भी बच्चे

Next Post

ऊधम सिंह नगर के किच्छा में दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

Next Post
ऊधम सिंह नगर के किच्छा में दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

ऊधम सिंह नगर के किच्छा में दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In