जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में युवती को शादी का झांसा देकर युवक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार उसका परिवार नगर के वार्ड में किरायेदार के रूप में निवास करता है। मकान मलिक का भतीजे उवैस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाये। 13 अप्रैल को शादी करने के लिए ले गया। नयागांव मजार पर पानी में कुछ दवाई जैसी चीज पिलाई। इसके बाद वेसुध हो गयी। इसके बाद उसे निजी चिकित्सालय में छोड़कर फरार हो गये। युवती ने आरोप लगाया कि उवैस अब विवाह न कर किसी भी संगीन वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।