Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

गदरपुर में चोरों ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें! फिर हुई दिनदहाड़े लाखों की चोरी

News Desk by News Desk
May 19, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, राजनीति, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
गदरपुर में चोरों ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें! फिर हुई दिनदहाड़े लाखों की चोरी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के गदरपुर तहसील क्षेत्र के तीन घरों में एक पकवाड़े के अंदर हुई चोरी का खुलासा किए हुए एक दिन भी बीता नहीं है। चोरों ने दिनदहाड़े एक और चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। घटना के बाद हरकत में आए पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर स्थानीय पुलिस को चोरी का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें तहसील क्षेत्र के गदरपुर और दिनेशपुर के जयनगर में 15 दिन के अंदर हुए तीन बड़ी चोरियों का पुलिस ने बीते मंगलवार को खुलासा किया था। हालांकि चोरी के मास्टरमाइंड अब भी पुलिस के गिरफ्त से दूर है। इधर, बुधवार को चोरों ने गदरपुर बाजार के एक घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। वार्ड नंबर 5 में स्थित वसुंधरा कॉलोनी निवासी सुमित बठला रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान पर गए थे। शाम करीब 4 बजे सुमित किसी कार्य से घर आये तो मेन गेट बंद था। उनकी पत्नी संगीता बठला आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने मायके आई हुई थी। जबकि उनकी मां कमलेश बठला ग्राम गोपाल नगर स्थित मंदिर के दर्शनों के लिए गई थी। सुमित घर के अंदर पहुंचा तो अलमारियां और अन्य सामान अस्त-व्यस्त था। चोर करीब ढाई लाख रुपये की नगदी, कई तोले सोने और चांदी के जेवरात चुरा ले गये थे। सुमित ने दिनदहाड़े हुई चोरी की सूचना पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश भुड्डी और पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर उपनिरीक्षक गौरव जोशी, सिपाही इमरान अंसारी, चीता मोबाइल के सिपाही संजीव कुमार और होमगार्ड दीपक शर्मा की टीम के साथ मौके पर पहुंचे व आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला। वसुंधरा कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना की जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज सेतिया, सभासद परमजीत सिंह पम्मा, मनोज गुम्बर, सतीश कुमार और बृजेश चौधरी समेत तमाम जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने चोरी की घटना के खुलासे की मांग की। इधर, प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने आश्वस्त किया जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

ShareSendTweet
Previous Post

नेता प्रतिपक्ष ने उत्तराखंड सरकार से चारधाम यात्रा को लेकर पूछें कई सवाल! कहा – श्रद्धालुओं की मौत से देवभूमि की साख पर लगा बट्टा, जमीनी हकीकत से कोसो दूर प्रभारी मंत्री’

Next Post

काशीपुर में 12 बोर के तमंचा व कारतूसों के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
काशीपुर में 12 बोर के तमंचा व कारतूसों के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर में 12 बोर के तमंचा व कारतूसों के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In