Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की पांचवी निर्वाचित विधानसभा सत्र में धामी सरकार ने बताया पांच साल का पूरा प्लान, गिनाई आठ शीर्ष सरकार की प्राथमिकताएं

admin by admin
March 29, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
उत्तराखंड की पांचवी निर्वाचित विधानसभा सत्र में धामी सरकार ने बताया पांच साल का पूरा प्लान, गिनाई आठ शीर्ष सरकार की प्राथमिकताएं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सूबे उत्तराखंड की पांचवी निर्वाचित विधानसभा के पहले सत्र का आगाज हो गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने अभिभाषण में सरकार की आठ शीर्ष प्राथमिकताओं को सदन के समक्ष रखा। अपराह्न तीन बजे राज्यपाल के अभिभाषण के पाठ के साथ ही सत्र की कार्यवाही विधिवत रूप से शुरू हो गई।

राष्ट्रीय गान के साथ सदन की कार्यवाही की शुरूआत हुई। राज्यपाल ने 55 मिनट के धाराप्रवाह अभिभाषण में विस्तार से सरकार की उपलब्धियों को सदन में रखा। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, बुनियादी ढांचे के विकास समेत 43 विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने बारी बारी से सरकार के कामकाज की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सरकार की भावी प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से रोशनी डाली। इस दौरान विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, नेता सदन पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, काबीना मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, चंदनराम दास, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, कांग्रेस से निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, आदेश चौहान, हरीश धामी समेत अधिकांश विधायक मौजूद रहे।

सरकार की प्राथमिकताएं

सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से पूर्व सैनिकों को और युवाओं को बसने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पलायन की वजह से खाली हो रहे सीमांत क्षेत्रों में दोबारा बसावट विकसित की जाएंगी।

पीएम किसान योजना के तहत इस वक्त किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य के नौ लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ् मिल रहा है। इस योजना की तर्ज पर राज्य सरकार भी योजना शुरू करेगी।

राज्य तेजी से आर्गनिक स्टेट के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य के उत्पादों को अखिल भारतीय बाजार तैयार करने के लिए सरकार उत्तराखंड आर्गनिक्स ब्रांड विकसित करेगी।

चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिर और गुरुद्वारों में बुनियादी सुविधाओं और परिवहन सेवाओं को विस्तार किया जाएगा। गढ़वाल के चार धाम परियोजना की तर्ज पर कुमाऊँ के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाया जाएगा।

हरिद्वार को योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार में उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी और 5जी मोबाइल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हाई स्पीड ब्रॉडबैंड एवं फाइबर इंटरनेट की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए रोपवे परिवहन नेटवर्क के निर्माण के लिए पर्वत माला परियोजना शुरू की जाएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

मार्च माह के अंत में दो दिन की हड़ताल से अटकें कई करोड़ के काम, बीमा-पोस्ट ऑफिस में भी काम रहा ठप

Next Post

ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान खाक

Next Post
ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान खाक

ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान खाक

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In