आजकल अजब प्रेम की गजब कहानी खूब सामने आ रही है। एक बार फिर इंस्टाग्राम पर परवान चढा इश्क और चार साल के बच्चे को रेलवे स्टेशन पर छोड कर प्रेमी के साथ भाग कर आ गयी शादिशुदा महिला, जी हां एक युवक से पुणे की रहने वाली महिला की इंस्टाग्राम पर बात शुरू हुई तो दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार का ऐसा खुमार चढा कि महिला चार साल के मासूम बेटे को बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर छोड़ मुस्लिम प्रेमी के साथ गदरपुर आ गई। वहीं महिला के पति की तहरीर पर मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को गदरपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों को मुंबई ले गई है। गदरपुर निवासी इरशाद हुसैन बेंगलुरु के एक सैलून में नाई का काम करता था।इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई तो दोनों आपस में चैट करने लगे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। स्वाति का चार वर्षीय पुत्र सिवान महादेव भी है। जिसे लेकर वह बेंगलुरु आ गई और प्रेमी के साथ रहने लगी। प्रेमी के अपने घर गदरपुर चलने के लिए कहने पर वह इसके लिए तैयार हो गई। बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर मासूम बच्चे को छोड़ ट्रेन से दोनों दिल्ली से गदरपुर आ गए। उधर, पत्नी के पुत्र के साथ गायब होने पर महादेव मोरे ने पूर्णा पुणे (महाराष्ट्र) थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच-पड़ताल में इंटरनेट मीडिया से पुलिस को दोनों की दोस्ती का पता चला। यह भी कि इरशाद उधम सिंह नगर के गदरपुर का रहने वाला है। इस पर मुंबई पुलिस कांस्टेबल रानी व सोनम के साथ यहां पहुंची।इरशाद हुसैन के घर पर दबिश दे स्वाति को बरामद कर लियाशुक्रवार को थाने में आमद दर्ज करा थानाध्यक्ष राजेश पांडे के निर्देश पर संयुक्त टीम ने ग्राम मजराशीला में इरशाद हुसैन के घर पर दबिश दे स्वाति को बरामद कर लिया। जबकि इरशाद घर से फरार हो गया।करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता साबिर हुसैन की मदद से गिरफ्तार कर पुलिस उसे थाने ले आई। वहां पूछताछ में दोनों ने पुलिस को चार वर्षीय मासूम लावारिस हालत में छोड़ने की जानकारी दी। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस उन्हें पुणे ले गई।