Sunday, June 4, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

सियासतः उत्तराखंड में चुनाव से पहले दल-बदल की खबरों ने पकड़ी रफ्तार! रुद्रपुर सीट को लेकर कांग्रेस और भाजपा में मच सकता है घमासान

admin by admin
January 16, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, देश, राजनीति, रुद्रपुर, विदेश
सियासतः उत्तराखंड में चुनाव से पहले दल-बदल की खबरों ने पकड़ी रफ्तार! रुद्रपुर सीट को लेकर कांग्रेस और भाजपा में मच सकता है घमासान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में अब जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे दल-बदल का सियासी घमासान भी तेज होता जा रहा है। कल सुबह से लेकर अभी तक उत्तराखण्ड में दल-बदल की खबरों ने काफी जोर पकड़ा हुआ है। कल जहां दिनभर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सरिता आर्या के भाजपा में जाने की खबरें चलीं वहीं शाम होते-होते रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस या आप में जाने की चर्चा होने लगी। हांलाकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार रुद्रपुर सीट पर इस बार भाजपा हाईकमान नए चेहरे को मैदान में उतारने के मूड में है और यहां से भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का टिकट फाइनल माना जा रहा है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि अगर विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कटता है तो वह बगावत करते हुए कांग्रेस या आप में से किसी एक पार्टी का दामन थाम सकते है।

प्रदेश भी में चर्चा तो यहां तक है कि दिल्ली में अरोरा और ठुकराल समर्थकों की एक लॉबी ने डेरा डाला हुआ है। ऐसे में अगर ठुकराल का टिकट कटता है तो सियासत में घमासान मचना तय है। उधर एक चर्चा यह भी है कि रुद्रपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर तैयारी कर रही पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा आम आदमी पार्टी के बडे़ नेताओं के संपर्क में हैं और अगर विधायक ठुकराल कांग्रेस में आते हैं तो वह आप में जा सकती हैं। हांलाकि इस मामले में जब हमारी टीम ने उनसे बात की तो उन्होंने इसे अफवाह बताया और कहा कि चाहे टिकट मिले या ना मिले वह कांग्रेस में रहेंगी। उन्होंने विश्वास जताया है कि पार्टी उन्हें जरूर मौका देगी और कांग्रेस के बैनर पर वही इस सीट से चुनाव लडेंगी। उधर आज सुबह एकाएक भाजपा के तीन बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से सियासी माहौल और गरमा गया। चर्चा है कि भाजपा के तीन बड़े चेहरे कांग्रेस हाईकमान के संपर्क में है और बहुत जल्द कांग्रेस में जा सकते हैं। कुल मिलाकर उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है और नेताजी के इधर-उधर जाने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।

ShareSendTweet
Previous Post

बड़ी खबर : चुनाव आयोग ने दिलीप सिंह कुँवर को हटाकर डीआईजी बरिंदरजीत सिंह को फिर बनाया ऊधम सिंह नगर का एसएसपी

Next Post

जनपद ऊधम सिंह नगर और नैनीताल पुलिस के खेमे में शामिल हुए 16 हाईटेक वाहन, चुनाव के दौरान मिलेगी मदद

Next Post
जनपद ऊधम सिंह नगर और नैनीताल पुलिस के खेमे में शामिल हुए 16 हाईटेक वाहन, चुनाव के दौरान मिलेगी मदद

जनपद ऊधम सिंह नगर और नैनीताल पुलिस के खेमे में शामिल हुए 16 हाईटेक वाहन, चुनाव के दौरान मिलेगी मदद

Recent Posts

  • थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा का एक और बड़ा कारनामा! ट्रांजिट कैम्प कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गुंडा एक्ट में छह माह के लिए किया जिला बदर
  • इंडियन गैस सर्विस के कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर हमला कर किया घायल
  • गरीबों को उजाड़ने के नोटिस के खिलाफ गरजे भाजपाई! पूर्व विधायक शुक्ला ने जिला प्रशासन के कई अधिकारियों पर साधा निशाना
  • रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी
  • एसटीएफ ने पकड़ी नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री! ब्रांडेड कंपनियों की 1250 बोरियां समेत सीमेंट से भरे दो ट्रक बरामद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In