ऊधम सिंह नगर के किच्छा पुलभट्टा पुलिस ने सेंट्रो कार से तीन कुंतल प्रतिबंधित मांस पकड़ा है। वही कार सवार दो व्यक्ति भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस शंकर फार्म क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सितारगंज की ओर से सेंट्रो कार आती दिखाई दी। जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे। पुलिस की गाड़ी देख कर कार चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर कार सवार दोनों लोग वाहन छोड़ कर फरार हो गये। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से तीन कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने दोनों अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।