Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से दिया इस्तीफा, भाजपा पर करोडो में टिकट बेचने का लगाया आरोप, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

admin by admin
January 27, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति, रुद्रपुर
रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से दिया इस्तीफा, भाजपा पर करोडो में टिकट बेचने का लगाया आरोप, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बीजेपी की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। टिकट कटने पर उनके कई दिग्गज नेताओं ने बगावती रुख अपना लिया है। ऊधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल भी अपना टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. राजकुमार ठुकराल अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने की बात कह रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी शिव अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बता दें कि बीजेपी ने कई सिटिंग विधायकों के टिकट काटे हैं उसमें एक नाम रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल का भी है। टिकट कटने के बाद से ही राजकुमार ठुकराल के समर्थकों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आज सुबह से ही ठुकराल के आवास पर उनके समर्थक इकट्ठे हो रखे थे और बीजेपी से उन्हें टिकट देने की मांग कर रहे थे। गौर हो कि राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर विधानसभा सीट से दो बार बीजेपी के विधायक रह चुके हैं इसके बावजूद पार्टी से उनका टिकट कटने पर वो ठगा सा महसूस कर रहे हैं।टिकट काटने से नाराज विधायक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं बीजेपी ने इस बार रुद्रपुर विधानसभा सीट से ठुकराल की जगह जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार ठुकराल के निर्दलीय मैदान में उतरने के ऐलान के बाद से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है। अचानक निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। बीजेपी जिलाध्यक्ष और रुद्रपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी शिव अरोड़ा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। पार्टी आकलन करती है जिसके बाद एक कार्यकर्ता को टिकट दिया जाता है। परिवार के बीच बैठ कर समाधान निकाल लिया जाएगा। निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीजेपी जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि शिव अरोड़ा ने जसपुर से लेकर खटीमा तक बीजेपी को तबाह किया है। प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ता सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि उनके साथ भी षड़यंत्र हुआ है। जिस कारण केंद्रीय नेतृत्व ने उनका टिकट काट दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रुद्रपुर विधानसभा से टिकट देने के लिए पांच करोड़ रुपए लिए गए हैं। जल्द ही वो जनता के बीच पहुंच कर इसका भी खुलासा करेंगे।

ShareSendTweet
Previous Post

किच्छा विधानसभा से राजेश शुक्ला ने किया नामांकन

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कराया खटीमा 70 विधानसभा से नामांकन,भाजपा की जीत का किया दावा

Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कराया खटीमा 70 विधानसभा से नामांकन,भाजपा की जीत का किया दावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कराया खटीमा 70 विधानसभा से नामांकन,भाजपा की जीत का किया दावा

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In