सितारगंज के जायडस वैलनेस इम्पालइज यूनियन के बैनर तले कंपनी गेट पर चल रहा धरना 51 वें दिन भी जारी रहा। यहां वक्ताओं ने कंपनी प्रबंधन पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नियमविरुद्ध गैरकानूनी ढंग से रातों रात फैक्ट्री में उत्पादन बंद कर दिया। इससे 1200 कर्मचारी बेरोजगार हो गये हैं। इन परिवारों के सामने आर्थिक संकट बना हुआ है। श्रमिकों ने फैक्ट्री बंदी को वापस लेने की मांग की। आरोप लगाया कि वार्ता में प्रशासन व कर्मचारियों को प्रबंधन गुमराह कर रहा है।
तपस कुमार विश्वास
संपादक