जनपद ऊधम सिंह नगर में कांग्रेस नेता सुरेश गंगवार ने सितारगंज सीट से दावेदारी ठोकी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश गंगवार ने कहा कि उनकी पतनी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। चार कार्यकाल से उनका परिवार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहकर क्षेत्र के विकास कार्य करा रहा है। स्थानीय होने के साथ-साथ लम्बे समय से जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दावेदारी की है। गंगवार ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात कर क्षेत्र की जानकारियां सांझा की है। सुरेश गंगवार की कांग्रेस की दावेदारी से दावेदारों की संख्या बढ़ गयी है। इससे पहले राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास, पूर्व विधायक नारायण पाल, हरपाल सिंह, करन जंग समेत 12 से अधिक लोगों ने सितारगंज सीट के लिए दावेदारी की है।