Sunday, June 4, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड तक चुभती जलती गर्मी का अहसास और बेचैन करेगी गर्मी, बारिश के आसार नहीं

News Desk by News Desk
June 4, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, पर्यटन, स्वास्थ्य
उत्तराखंड तक चुभती जलती गर्मी का अहसास और बेचैन करेगी गर्मी, बारिश के आसार नहीं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड का मौसम लगातार गरमाया हुआ है। मौसम के बदले स्वरूप से मैदानी ही नहीं पहाड़ी इलाकों में भी लोगों को जलती और चुभती गर्मी का अहसास कराया है। प्रदेश में बढ़ता तापमान लोगों की परेशानियों को कई गुना बढ़ा रहा है जून की शुरुआत होते ही उत्तराखंड में तापमान अपने नए रिकॉर्ड छू रहा है। स्थिति यह है कि राज्य में मैदानी जिले तपने लगे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोई राहत नहीं मिलने की भविष्यवाणी कर दी है।

राजधानी देहरादून में रिकॉर्ड गर्मी ने अब तक के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जून के पहले हफ्ते में ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है इस लिहाज से देहरादून के तापमान को लेकर पिछले रिकॉर्ड को देखें तो करीब 10 सालों में जून का यह पहला हफ्ता सबसे ज्यादा गर्म रिकॉर्ड किया गया है पिछले कई दिन 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किए गए हैं जिसने राजधानी में सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हालांकि बढ़े हुए तापमान की ये मार लगभग पूरे प्रदेश में ही दिखाई दे रही है। पहाड़ी जनपदों में भी तेज धूप ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई है लेकिन खासतौर पर मैदानी जिलों में रहने वाले लोगों को तेज धूप के साथ लू का भी सामना करना पड़ रहा है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वातावरण में नमी नहीं होने और शुष्क हवा के कारण तापमान बढ़ा हुआ आ रहा है। वही चिंता की बात यह है कि मौसम विभाग ने आने वाले अगले एक हफ्ते में भी इससे कोई राहत नहीं मिलने की भविष्यवाणी की है मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। शुष्क हवाएं उत्तर भारत की तरफ बढ़ी हैं. इसका असर तापमान में भी देखने को मिल रहा है इसके अलावा आने वाले दिनों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चलने का आकलन किया गया है

ShareSendTweet
Previous Post

खटीमा में कॉलेज प्रशासन ने छात्र को दिया नोटिस, भड़के छात्र

Next Post

पुलिस ने 6 ठगों को किया गिरफ्तार, 8 लाख की नकदी समेत कई सामान बरामद

Next Post
पुलिस ने 6 ठगों को किया गिरफ्तार, 8 लाख की नकदी समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने 6 ठगों को किया गिरफ्तार, 8 लाख की नकदी समेत कई सामान बरामद

Recent Posts

  • थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा का एक और बड़ा कारनामा! ट्रांजिट कैम्प कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गुंडा एक्ट में छह माह के लिए किया जिला बदर
  • इंडियन गैस सर्विस के कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर हमला कर किया घायल
  • गरीबों को उजाड़ने के नोटिस के खिलाफ गरजे भाजपाई! पूर्व विधायक शुक्ला ने जिला प्रशासन के कई अधिकारियों पर साधा निशाना
  • रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी
  • एसटीएफ ने पकड़ी नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री! ब्रांडेड कंपनियों की 1250 बोरियां समेत सीमेंट से भरे दो ट्रक बरामद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In