20 अक्टूबर 2022 किच्छा/तापस विश्वास
जनपद ऊधम सिंह नगर में लापरवाही के कारण गर्भवती की मौत के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बताना चाहेंगे कि पिछले कुछ महीनों से हमारी टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों की खबरों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को कई बार चेताया बावजूद इसके गूंगा बेहरा बना स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नही की जिसके चलते किच्छा में एक गर्भवती की जान चली गई।जिसके बाद तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। इन सब के बीच एक सवाल खड़ा होता है कि मीडिया द्वारा बार-बार सवाल खड़े करने के बावजूद सुस्त स्वास्थ्य विभाग भी इस महिला की मौत का जिम्मेदार है या नही। जानकारी के मुताबिक सुरेश पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम दोपहरिया किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था उसकी पत्नी नीतू (24) गर्भवती थी। वह बीते 15 अक्तूबर को नीतू की प्रसव के लिए ग्राम छिनकी स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गया। जहां डॉ. सचिन सिकंदर और उसकी पत्नी ज्योति ने नीतू को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिसके कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बुधवार को आरोपी सिकंदर और उसकी पत्नी ज्योति को किच्छा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।