Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी समेत हरिद्वार के कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

News Desk by News Desk
May 9, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, देश, राजनीति, स्वास्थ्य
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी समेत हरिद्वार के कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड के रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिले एक अज्ञात पत्र से हड़कंप मच गया है। पत्र में हरिद्वार के कई मंदिरों समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उक्त पत्र आठ मई रविवार को रात को प्राप्त हुआ। जिसे पोस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एलके वर्मा के नाम से एक अंतर्देशीय डाक पत्र भेजने वाले ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताते हुए कहा कि 21 मई को रुड़की, हरिद्वार,लक्सर, देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम, मुरादाबाद व बरेली के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। 23 मई को हरिद्वार के धार्मिक स्थल मनसा देवी, हरकी पैड़ी को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गई है। पत्र मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही है। रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धमकी भरा पत्र मिलने का यह नया मामला नहीं है। 8 साल में सात बार रुड़की रेलवे स्टेशन पर धमकी भरे पत्र आ चुके हैं। पत्र भेजने वाला हर बार अपने आप को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताता है। वर्तमान मामले में रुड़की रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र लिखा है। यह पत्र हिंदी में लिखा गया है। जिसमें पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है। साथ ही उसने रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अलावा मनसा देवी, चंडी देवी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड आदि को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस पत्र मिलने के बाद हर बार की तरह पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है, 8 साल में इस तरह के सात पत्र पहले भी पुलिस को मिल चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में एक पत्र मिला था, जिसमें कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 2018, 2015, 2014 और 2013 में भी इस तरह के धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं। अधिकांश पत्र कावड़ यात्रा से पहले यह यात्रा सीजन शुरू होने से पहले मिलते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को पत्र के बारे में अवगत करा दिया गया है। बता दें कि रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 2019 में भी इस तरह का धमकी भरा पत्र मिला था। वहीं मामले में जीआरपी की कार्यवाहक थाना अध्यक्ष ममता गोला का कहना है कि पत्र मिला है। छानबीन की जा रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर में वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्त

Next Post

सितारगंज में दहेज के लिए पत्नी से मारपीट कर दूसरी शादी रचाई, मुकदमा दर्ज

Next Post
सितारगंज में दहेज के लिए पत्नी से मारपीट कर दूसरी शादी रचाई, मुकदमा दर्ज

सितारगंज में दहेज के लिए पत्नी से मारपीट कर दूसरी शादी रचाई, मुकदमा दर्ज

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In