Monday, December 4, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

ऊधम सिंह नगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़! दो गिरफ्तार

tapas vishvas by tapas vishvas
November 4, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, क्राइम, राजनीति, रुद्रपुर, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
ऊधम सिंह नगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़! दो गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हल्द्वानी में कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग की घटना के बाद देर रात उत्तराखंड पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ किच्छा के बरी गांव में हुई। इस दौरान बदमाश भागकर गन्ने के खेत में जा छिपे, जहां मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य बदमाश को गन्ने के खेत से ही पुलिस ने पकड़ा है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सितारगंज के अस्पताल में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस अभी सर्च अभियान चला रही है। फिलहाल सितारगंज अस्पताल के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। बदमाश की पहचान 26 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत बाजपुर के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने एक बदमााश को बरा में गन्ने के खेत से भी गिरफ्तार किया है। बरा चौकी में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अन्य की तलाश अभी की जा रही है। सभी बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे। मगर पुलिस ने उनके मंसूबे फेल कर दिए। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही थी कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि बदमाश नेपाल भागने की फिराक में है। इसके लिए बरा में एकत्र हो रहे हैं। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो पुलभट्टðा थाने की टीम को कुछ संदिग्ध एक ढाबे पर खाना खाते मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे और गन्ने के खेत में जा छिपे। पुलिस ने एक बदमाश के साथ बाइक भी बरामद कर ली। बदमाशों की घेराबंदी की सूचना पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के साथ ही डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे भी मौके पर पहुंच गए। नैनीताल पुलिस के साथ ही भारी संख्या में सितारगंज सर्किल की पुलिस टीम ग्राम बरी पहुंच गई। डीआईजी भरणे व एसएसपी डा. मंजूनाथ ने बरा चौकी में डेरा डाल दिया है। बदमाशों के गन्ने के खेत में छिपे होने पर उनकी खोजीबन के लिए सितारगंज सर्किल का फोर्स तो बुलाया ही, साथ ही पुलिस लाइन से भी हथियारों के साथ फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने ढाबे के पीछे लगे लगभग पांच एकड़ गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर लिया था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद चेकिंग में बरा के पास 4-5 संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने चेतावनी देते हुए सरेंडर करने को कहा। बावजूद इसके उन्होंने दूसरी राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश बरेली और पीलीभीत की तरफ भाग गए। घायल बदमाश को सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधर होने पर डॉक्टर ने उसे रुद्रपुर अस्पताल के लिए भेज दिया है। जिस पर पुलिस टीम उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम लगी हुई है। ढाबे पर बदमाशों की आवाजाही को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ढाबा संचालक भी कई मामलों में जेल जा चुका है। वहां पर दो फायर की आवाज ग्राम बरी के लोगों ने भी सुनी है। पर किसी को समझ नहीं आया कि फायरिंग बदमाशों की तरफ से हुई या फिर पुलिस की तरफ से। फायरिंग के साथ ही पुलिस की धमके के कारण ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए ।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर के अवनीश सुधा का विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चयन

Next Post

अग्निबीर बनाने के नाम पर ठगी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा! दो गिरफ्तार,आरोपियों में एक सेना का जवान भी शामिल

Next Post
अग्निबीर बनाने के नाम पर ठगी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा! दो गिरफ्तार,आरोपियों में एक सेना का जवान भी शामिल

अग्निबीर बनाने के नाम पर ठगी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा! दो गिरफ्तार,आरोपियों में एक सेना का जवान भी शामिल

Recent Posts

  • आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
  • गाड़ी की किस्त नहीं दी गई तो महिला ने घर में ही शुरू करवा दिया देह व्यापार का धंधा! दो दलाल के साथ गिरफ़्तार
  • ऊधम सिंह नगर जिले में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • मेडिकल स्टोर और इलेक्ट्रिकल शॉप में आग लगी! लाखों की क्षति
  • मेले से देर रात लौट रहे जीजा साले की नाले में बाइक गिरने से मौत

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • केंद्र सरकार
  • क्राइम
  • खेल
  • चंपावत
  • जसपुर
  • दिनेशपुर
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • सितारगंज
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In