Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

ऊधमसिंहनगर: किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने दी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीधी चुनौती

admin by admin
January 12, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
ऊधमसिंहनगर: किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने दी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीधी चुनौती
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते हुए तमाम दावेदार अपनी-अपनी विधानसभा सीटों में जनसंपर्क में जुट चुके हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरीश रावत द्वारा अपरिपक्व कहने पर रोष जताया। साल 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को किच्छा विधानसभा सीट से करारी शिकस्त देने के बाद एक बार फिर भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने मिशन 2022 के लिए अपनी विधानसभा सीट में जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वो पूर्व मुख्यमंत्री को चैलेंज कर रहे हैं। वो जिन दो विधानसभा सीटों से वो हारे हैं उन विधानसभा सीटों से वो भाग क्यों रहे हैं ? उन विधानसभा सीटों से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे ? दरअसल सच्चाई ये है कि किच्छा विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस को उनके सामने खड़ा होने लायक कैंडिडेट ही नहीं मिल रहा है। मंत्री न बनाए जाने के सवाल पर किच्छा विधायक ने कहा कि हरीश रावत को हराने के बाद भी उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया इसका उन्हें मलाल नहीं है। वो तो सरकार के आभारी हैं जिन्होंने उनकी विधानसभा सीट में इतना विकास कार्य किया। उन्होंने कहा कि वो इस विधानसभा चुनाव में विकास को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और जनता का प्यार भी उन्हें मिल रहा है। अपने मुख्य कामों को गिनाते हुए राजेश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने मॉडल डिग्री कॉलेज हाईटेक बस अड्डा, शहर की पार्किंग समस्या हल करने के लिए कार्य पंतनगर यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए प्रस्ताव पास करवाए हैं। राजेश शुक्ला ने कहा कि इस बार भी क्षेत्र की जनता उनके किए कार्यों की बदौलत उन्हें ही विधानसभा भेजेगी.गौर हो कि पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत दो सीटों से चुनाव लड़े थे। गढ़वाल में हरिद्वार ग्रामीण और कुमाऊं में किच्छा सीट से। लेकिन वो दोनों ही सीट से हार गए थे. इसके बाद हरीश रावत की काफी किरकिरी हुई थी। विपक्ष 2022 के चुनावों में इस मुद्दे को भी भुनाने की कोशिश में लगा है और ये प्रमाणित करना चाहता है कि हरीश रावत को जनता दोनों मंडलों से नकार चुकी है। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की सीधी चुनौती भी यही दर्शा रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उत्तराखंड में आज से करेंगे डोर-टू-डोर चुनावी प्रचार

Next Post

ऊधमसिंहनगर: किच्छा में राजस्व विभाग की जमीन से लकड़ी तस्करों ने काट डाले पापुलर के 500 पेड़, प्रशासनबेखबर

Next Post
ऊधमसिंहनगर: किच्छा में राजस्व विभाग की जमीन से लकड़ी तस्करों ने काट डाले पापुलर के 500 पेड़, प्रशासनबेखबर

ऊधमसिंहनगर: किच्छा में राजस्व विभाग की जमीन से लकड़ी तस्करों ने काट डाले पापुलर के 500 पेड़, प्रशासनबेखबर

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In