Wednesday, March 22, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

UKSSSC पेपर लीक मामला : मुख्य अभियुक्त का राइट हैण्ड लोहाघाट से गिरफ्तार

admin by admin
August 30, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, देश, राजनीति
UKSSSC पेपर लीक मामला : मुख्य अभियुक्त का राइट हैण्ड लोहाघाट से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 पेपर लीक मामले को लेकर सियासत गर्म है वहीं एसटीएफ मामले में लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है इस बार एसटीएफ ने कुमाऊं के लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग UKSSSC द्वारा 2021 में कराए गए ग्रेजुएट लेवल एग्जाम में हुए पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है पेपर लीक मामले में एसटीएफ को एक और सफलता मिली है इस बार एसटीएफ ने कुमाऊं के लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया है एसटीएफ के मुताबिक अभियुक्त बलवंत सिंह ही वो शख्स है जो शशिकांत का राइट हाथ बनकर रिजॉर्ट में छात्रों को नकल के पेपर मुहैया कराने में शामिल था एसटीएफ ने अब तक कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में पेपर लीक से जुड़े मामले की परत खोली है ऐसे में अबतक पेपर लीक मामले में 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं एसटीएफ ऐसे पहुंची आरोपी तक एसटीएफ के अनुसार सामूहिक रूप से पेपर लीक के लिए कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में 50-60 स्टूडेंट्स एकत्र हुए थे जहां पर सभी को नकल करने वाले मुख्य अभियुक्त शशिकांत के बाद अब उसके दाहिना हाथ बलवंत सिंह रौतेला को गहन पूछताछ और पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है बलवंत सिंह ने ही करीब 40 छात्रों को इकट्ठा करके उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था एसटीएफ की जांच टीम के अनुसार इस कड़ी में अधिकांश छात्रों को चिन्हित कर लिया गया है जो परीक्षा से पूर्व दो रिजॉर्ट में रुके थे. जांच-पड़ताल में बरामद दस्तावेजों के साक्ष्य में यह पुष्टि हुई है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत का दाहिना हाथ कहे जाने वाला शिक्षक बलवंत का सफर कभी एक पीसीओ चलाने वाले के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद उसने छोटे-मोटे अन्य कार्य करते हुए इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचने का काम भी शुरू किया था जिसके बाद वो लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बन गया। इसी दौरान उसने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत का आदमी बनकर UKSSSC पेपर लीक धंधे में जमकर धन बटोरा। बता दें कि, बीते दिन उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस कनेक्शन से जुड़ी एक और कड़ी को गिरफ्तार किया था. एसटीएफ ने पुख्ता सबूतों के आधार पर आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व कर्मचारी विपिन बिहारी को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार किया था. इस मामले में एसटीएफ द्वारा की गई ये 28वीं गिरफ्तारी थी

ShareSendTweet
Previous Post

भाजपा राज में हर भर्ती हर नियुक्ति पर उठ रहे हैं सवाल

Next Post

एनएच 74 पर दुर्घटनाओं से आक्रोषित किसानों ने दिया टोल पर धरना

Next Post
एनएच 74 पर दुर्घटनाओं से आक्रोषित किसानों ने दिया टोल पर धरना

एनएच 74 पर दुर्घटनाओं से आक्रोषित किसानों ने दिया टोल पर धरना

Recent Posts

  • खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड में हाई अलर्ट! ऊधम सिंह नगर में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • सीएम धामी के सलाहकार बने पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह! जल्द ग्रहण करेंगे कार्यभार
  • रुद्रपुर व्यापारियों के पुर्नवास को कमेटी गठन का निर्णय, विधायक शिव की अगुवाई में डीएम से मिले व्यापारी
  • व्यापारियों को उजाड़े जाने के खिलाफ कल रूद्रपुर में धरने पर बैठेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
  • किसानों के लिए फिर आफत बनी बेमौसम बारिश! फसल खराब होने से भारी नुकसान की आशंका

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In