Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

हाय रे ऊधम सिंह नगर: दरोगा से तंमचा दिखाकर बाइक लूट ले गये बंदमाश, ज्वैलर की दुकान पर लूट की कोशिश कर भगाते समय दारोगा साहब हुए बदमाशों के शिकार

admin by admin
November 25, 2021
in अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर
हाय रे ऊधम सिंह नगर: दरोगा से तंमचा दिखाकर बाइक लूट ले गये बंदमाश, ज्वैलर की दुकान पर लूट की कोशिश कर भगाते समय दारोगा साहब हुए बदमाशों के शिकार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

औद्योगिक नगरी रुद्रपुर और पूरा जनपद बदमाशों की शरण स्थली बनते जा रही है। जनपद भर में बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश के कुख्यात बदमाशों ने अपना आशियाना बना लिया है। और यही कारण की जनपद में आपराधिक वारदात भी बढ़ गई है । इतना ही नहीं जनपद में लगातार बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रही बड़ी आपराधिक घटनाओ से लोग परेशान हैं। एक और मामला के अनुसार ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर में बदमाशों हौसले इतने बुलंद है कि आम इंसान को छोड़िए बदमाशों ने पुलिस को ही तमंचा दिखाकर बाइक लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार काशीपुर में गत दिवस कोतवाली के समाने से व्यापारी का मोबाइल लूट का प्रयास कर भाग रहे दो बदमाश पुलिसकर्मी को तमंचा दिखाकर बाइक लूटकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। काशीपुर के श्यामपुरम निवासी नरेश वर्मा की घर में ही ज्वेलर्स की दुकान है। और उनकी एक दुकान महुआ खेड़ा गंज में भी है। जहां वे खुद बैठते हैं और श्याम पुरम में उनकी पत्नी नेहा वर्मा बैठती हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी श्यामपुरा में स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में 2 लोग आए। जिसमें एक ने बुर्का पहन रखा था और दूसरा बिना बुर्के के था। उन्होंने दुकान पर मौजूद नेहा वर्मा से कहा कि उनको उनके पति नरेश ने सोने के आभूषण खरीदने की बात बताकर कुछ अंगूठी दिखाने की बात कही। जिस पर उन्होंने सोने की अंगूठी से भरा डब्बा बाहर निकाला और उसमें अंगूठी दिखाने लगी। इस दौरान दोनों बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और सोने की अंगूठी से भरा डब्बा छीनने की कोशिश करने लगे। वही इस दौरान उनकी बेटी पीहू वर्मा ने हल्ला मचा दिया और वहां आसपास के लोग आ गए। जिससे डरकर दोनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर वहां से पैदल ही भागने लगे। इसी बीच आईटीआई थाने से काशीपुर खाने जा रहे दरोगा रमेश चंद्र शर्मा को दोनों बदमाशों ने रोक लिया। और तमंचा दिखाकर उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचकर पीढ़ी ज्वेलर्स से घटना की जानकारी ली। साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी को दिशा निर्देश दिए। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में एसओजी व थाने की पुलिस को लगाया गया है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर में काशीपुर के एक दुकान में लगी भीषण आग, 80 लाख रुपए का माल जलकर राख

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, की और भी कई घोषणाएं

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, की और भी कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, की और भी कई घोषणाएं

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In