Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, की और भी कई घोषणाएं

admin by admin
November 25, 2021
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, राजनीति, रुद्रपुर
मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, की और भी कई घोषणाएं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय महानगर रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला, राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा विधायक राजकुमार ठुकराल मंच पर पहुंचे।

जहाँ सभी को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की मूल ईकाई हैं। विकास की नींव ग्राम पंचायतों से शुरू होती है। जिनकी देश के विकास में अहम भूमिका हाेती है। इसी पायदान से त्रिस्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि आते हैं, जो जनता व राज्य के बीच सेतु का काम करते हैं। पौने पांच साल से प्रदेश सरकार पंचायतों को मजबूत करने का काम कर रही है। जनप्रतनिधियों के बिना विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकती हैं। इसलिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी बनती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कितनी ही योजनाएं चलाएं, मगर इसे धरातल पर क्रियांवित करने का काम जनप्रतिनिधि ही करते हैंं। उनका नाता पंचायत से हैं और उनका वोट व मकान गांव में ही है। सरपंच पर ग्रामीणों का भरोसा रहता है। गांव में किसी की कोई भी समस्या हो, उसे सरपंचत ही हल करता है। हम लोग राजनीति करते हैं, मगर आप लोगों को जनता का सेवा करने का मौका मिला है। जिन्हें पता है कि गांव का विकास कैसे किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं मुख्य सेवक हूं, राज्य का विकास करना केवल मेरा काम ही नहीं है, बल्कि आप सभी का है । सामूहिक प्रयास से राज्य को विकास को आगे बढ़ाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधि एक कड़ी के रुप में है। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां भिन्न हैं, यहां की अलग जलवायु है,जिससे राज्य जूझता रहता है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने केदारधाम से दो विजन की बात कही थी कि जब 2025 में राज्य का 25वां वर्ष होगा तो उस समय हमारा राज्य कैसा होगा। डबल इंजन की सरकार से राज्य 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, जो हर स्तर पर देश में उत्तराखंड अग्रणी होगा।उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि आंगनबाड़ी, आशाएं, ग्राम पंधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया। जिला उपाध्यक्षों का मानदेय पांच हजार से सात हजार करने का प्रस्ताव रखा गया है। जिला प्रभारी मंत्री स्वाती यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि ग्राम पंचायतों की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री काम किया है। शहर की तरह गांवों में व्यवस्था हो, इसके लिए बजट बढ़ाया गया है। राज्य को और मजबूत देखना चाहते हैं तो भाजपा का साथ दें।

ShareSendTweet
Previous Post

हाय रे ऊधम सिंह नगर: दरोगा से तंमचा दिखाकर बाइक लूट ले गये बंदमाश, ज्वैलर की दुकान पर लूट की कोशिश कर भगाते समय दारोगा साहब हुए बदमाशों के शिकार

Next Post

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर नृशंस हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Next Post
जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर नृशंस हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर नृशंस हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In