Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

ऊधम सिंह नगर: एसटीएफ ने किच्छा में दबोचा शार्प शूटर,पच्चीस लाख की सुपारी लेकर पंजाब में की थी टैक्सी चालक शेरा की हत्या

News Desk by News Desk
July 23, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, क्राइम, देश
ऊधम सिंह नगर: एसटीएफ ने किच्छा में दबोचा शार्प शूटर,पच्चीस लाख की सुपारी लेकर पंजाब में की थी टैक्सी चालक शेरा की हत्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के एसटीएफ ने किच्छा से भाड़े के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी ने 25 लाख की सुपारी लेकर अपने साथी के साथ मिलकर पंजाब में दिनदहाड़े हत्याकाण्ड को अंजाम दिया था। पकड़े गये आरोपी का साथी और बिचौलिया अभी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दिनों 5 जुलाई को पंजाब के तरन तारन जिला अंतर्गत बल्टुहा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकाण्ड में शामिल शूटर रोहित चांगल पुत्र राजाराम निवासी गल्ला मण्डी किच्छा को किच्छा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है हत्यारोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा 315 और बरामद हुआ है। रोहित और उसके साथी ने तरनतारन के थाना बोस्टा क्षेत्र में टैक्सी चालक शेरा की की हत्या को अंजाम दिया था। हत्या की साजिश शेरा से रंजिश रखने वाले साजन नाम के व्यक्ति ने किच्छा के बरा निवासी अरुण के साथ रची थी। अरुण ने हत्या के लिए किच्छा निवासी रोहित पुत्र राजाराम निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा व आकाश को दी थी। रोहित और आकाश 4 जुलाई को अमृतसर चले गए थे। जहा साजन से उनकी मुलाकात हुई। उसके बाद उन्होंने खेमकरन जाकर रेकी की। रेकी के बाद 5 जुलाई को रोहित और आकाश ने शेरा की टैक्सी को अमृतसर के लिए बुक किया था। रास्ते मे कार रुकवा कर शेरा के सिर में गोली मार हत्या कर दी। दोनों हत्या के बाद पैदल ही खेतो से होते हुए साजन से मिले। साजन ने उनको अमृतसर रेलवे स्टेशन छोड़ दिया था। जहा से दोनों किच्छा वापस आ गये थे। साजन के पकड़े जाने के बाद रोहित ओर आकाश का नाम सामने आया था। जिस पर पंजाब पुलिस ने किच्छा में दबिश दी पर दोनों पकड़ में नही आये। एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह की अगुवाई में गठित टीम रोहित के पीछे लग गयी थी। शनिवार तड़के टीम ने रोहित को किच्छा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गयी है। एसटीएफ ने अरुण और आकाश की तलाश में भी दबिश दी पर दोनों पकड़ में नही आये। उनकी तलाश की जा रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 1.45 लाख, टास्क पूरा करने के नाम पर लगाया चूना

Next Post

ऊधम सिंह नगर: 9 हजार की रिश्वत लेते बंदोबस्त पटवारी पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के लिए मांगे थे 15 हजार

Next Post
ऊधम सिंह नगर: 9 हजार की रिश्वत लेते बंदोबस्त पटवारी पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के लिए मांगे थे 15 हजार

ऊधम सिंह नगर: 9 हजार की रिश्वत लेते बंदोबस्त पटवारी पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के लिए मांगे थे 15 हजार

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In