ऊधम सिंह नगर सितारगंज के खटीमा चौक पर गुरुनानक पेट्रोल पम्प में रात में अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें दो कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ईलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से मामले की जांच कर रही है।
सितारगंज के खटीमा चौक पर गुरुनानक सर्विस स्टेशन के कर्मचारी दिनेश जोशी ने कोतवाली में दी तहरीर देते हुए कहा है कि रात 10.20 बजे दो अज्ञात युवक पेट्रोल पम्प में घूस आये। वे पेट्रेाल देने को कहने लगे। मौके पर मौजूद पम्प कर्मी ने पम्प बंद होने की जानकारी दी। इससे वे आक्रोशित होकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। दोनों ने अपने साथियों को भी बुला लिया। इन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारी उमेश व जगदीश जोशी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव में आये अन्य लोगों से भी मारपीट की। आरोप लगाया कि हमलावर पम्प में आग लगाने की धमकी देकर गये हैं। पम्प के कर्मचारी दिनेश जोशी के अनुसार हमलावर छह लोग थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी।