Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे षडयंत्रकारीः ठुकराल

admin by admin
February 8, 2022
in अन्य
चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे षडयंत्रकारीः ठुकराल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रपुर। निर्दलीय प्रत्याशी एवं विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए विरोधी पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। विधायक ठुकराल सोमवार साम अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 
कथित रूप से रंपुरा में वोटरों को पैसा बांटने की वायरल हो रही वीडियो को लेकर उन्होंने भाजपा के लोगों को घेरते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग येन केन प्रकारेण चुनाव जीतने के लिए हर हथकण्डा अपनाने को तैयार हैं उनके खिलाफ षडयंत्र रचे जा रहे हैं और पानी की तरह पैसा बहाकर वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस्ट इंडिया कंपनी ने देश को खोखला कर दिया था उसी तरह आज कुछ लोग रूद्रपुर में इस्ट इंडिया कंपनी की तरह रूद्रपुर को खोखला करने की कोशिश में जुट गये हैं। ठुकराल ने कहा सूचना अधिकार अधिनियम का दुरूपयोग करने वालों की टीम एक साथ मिल गयी हैं और उनके खिलाफ षडयंत्र रच रही है। ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर को लूटने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जायेगी। वह चौकीदार बनकर षडयंत्रकारियों के मंसूबों को ध्वस्त करेंगे। ठुकराल ने कहा कि चुनाव आयोग से एक प्रत्याशी को चालीस लाख रूपये खर्च करने की अनुमति है लेकिन अब तक दूसरे पक्ष के लोग करोड़ों रूपये खर्च कर चुके हैं इसकी शिकायत उन्होंने लिखित रूप से चुनाव आयोग से की है। एक सवाल के जवाब में ठुकराल ने कहा कि हिंदू अपना वोट तय कर चुका है मैने हिन्दुत्व की रक्षा के लिए जो लड़ाई लड़ी थी इसलिए हिंदू समाज पूरी तरह उनके साथ है।
ठुकराल ने कहा चुनावी समर में जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्हें इतना समर्थन मिलेगा। उनके समर्थकों ने चुनावी वैतरणी को पार करने के लिए दिन रात एक करके उनके इस अभियान को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है। ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर की जनता इस बार ऐतिहासिक गाथा लिखने जा रही है। जो लोग छल प्रपंच के तरीके से इस चुनाव में घटिया काम करने पर उतारू थे। उन्हें जनता 14 फरवरी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। ठुकराल ने कहा कि सुंदरपुर में बंगाली समाज को बरगलाने के लिए जो षडयंत्र रचा गया वो भी पूरी तरफ फ्लाफ साबित हुआ है। इस घटना के बाद बंगाली समाज का पहले से अधिक प्यार और स्नेह उन्हें मिल रहा है। बड़ी संख्या में सुंदरपुर के लोग भाजपा छोड़ उनके समर्थमन में आ गये हैं। विरोधियों के मंसूबे पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। रूद्रपुर में ताश के पत्तों की तरह भाजपा बिखर रही है,इसके लिए छल प्रपंच करने वाले लोग जिम्मेवार हैं। 

ShareSendTweet
Previous Post

बिग ब्रेकिंगः किच्छा में टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट! चार युवकों पर तलवार से हमला करने का आरोप, दो कर्मी घायल

Next Post

किच्छाः घर-घर घूमे भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला! बोले-कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, भाजपा ही कर सकती है प्रदेश का विकास

Next Post
किच्छाः घर-घर घूमे भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला! बोले-कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, भाजपा ही कर सकती है प्रदेश का विकास

किच्छाः घर-घर घूमे भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला! बोले-कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, भाजपा ही कर सकती है प्रदेश का विकास

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In