Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण कांग्रेस के मूल मंत्र: मोदी

admin by admin
February 9, 2022
in अन्य
परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण कांग्रेस के मूल मंत्र: मोदी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में आज रूद्रपुर विधनसभा में तीन स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की वर्चुअल रैलियों का आयोजन किया गया। ट्रांजिट कैम्प स्थित फुटबाल मैदान, किच्छा बाईपास स्थित रामलीला ग्राउण्ड एवं चैरासी घंटा मंदिर रम्पुरा में बनाये गये स्टेज पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी जनसमूह को सम्बोध्ति करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रैली में संबोधन की शुरूआत करते हुए नैनीताल की प्राचीन तपोभूमि और उत्तराखंड वासियों को नमन किया। साथ ही स्वमंत्रता सेनानी सरदार ऊधमसिंह के चरणों को भी नमन करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बीच देश ऐसे शहीदों को नमन कर रहा है। यहां के लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है। पीमए मोदी ने कहा कि यह उत्तराखंड का दशक है। चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में जब वोट देने जाएंगे तो याद रखें की नींव जितनी मजबूत होती है, इमारत उतनी बुलंद होती है। मैं आपसे टेक्नोलाजी के माध्यम से जुड़ा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में और भी दल मैदान में है। कुछ दल ऐसे में जिन्होंने वर्षों तक यहां के लोगों से दुश्मनी निकाली। कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना के दौरान उत्तराखंड के लोगों से दुश्मनी दिखाई। ऐसे लोगों ने कोरोनाकाल के दौरान उत्तराखंड के लोेगों को दिल्ली से बाहर निकाल दिया। आपको उनके कारनामों का पता है। दिल्ली में ये दशकों तक सत्ता में रहे । लेकिन तब उनको उत्तराखंड के लोगों और चार धाम की याद नहीं आई, इतने वर्षों संयुक्त उत्तर प्रदेश में सरकार रही तब उत्तराखंड यूपी का ही हिस्सा था। तब भी इनको यमुनोत्री और गंगोत्री की याद नहीं आई। उत्तराखंड में गांव के गांव खाली हो गए तब उनको उत्तराखंड की याद नहीं आई। आज डबल इंजन की सरकार आलवेदर रोड बना रही है, चार धाम को विकसित कर रही है। तब इनको उत्तराखंड की याद आ रही है। आज ये लोग लोग चार धाम, चार काम की बात कर रहे हैं। लेकिन असल में इनके चार काम में एक एक परिवार के हित, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति, चैथा काम वर्षों तक योजनाओं को लटकाकर रखना, जिससे उससे अपना जेब भर सकेंगे।
पीएम मोदी ने कहा उत्तराखंड की धरती से मेरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस से बचाना है। कांग्रेस सत्ता में आ गयी तो सबसे पहले वह परिवार के लिए काम करेगी उसके बाद भ्रष्टाचार के लिए काम करेगी और फिर तुष्टिकरण के लिए काम करेगी। मोदी ने कहा उत्तराखण्ड के विकास के लिए भाजपा का विजन स्पष्ट है हम 2025 तक इस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं। आज उत्तराखण्ड में जो भी परियोजनाएं चल रही है वह डबल इंजन की सरकार के चलते ही संभव हो पाया। प्रधान मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा हम कहते हैं सबका साथ सबका विकास लेकिन कांग्रेस तुष्टिकरण की बात करती है ।कांग्रेस तुष्टिकरण से न कभी बाज आये हैं और न ही कभी बाज आयेंगे।
इससे रैली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उमड़ा जनसमूह इस बात की तस्दीक कर रहा है कि एक बार फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने रही है। कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता की जान बचाने का काम किया। एक साल के अंदर पीएम मोदी के प्रयासों से दो दो वैक्सीन बनी। मुफ्त में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं एक वर्ग ने वैक्सीन को लेकर लोगों में भ्रम पहुंचाया। कहा कि वैक्सीन लगाने से आप बीमार हो जांएगे, आपकी जान चली जाएगी। ऐसे लोग जनता के अपराधी हैं। मतदान के दिन जनता ऐेसे लोगों को सबक सिखाएगी।
रुद्रपुर में वर्चुअल संबोधन को सुनने के लिए तीनों स्थानों पर भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जिसमें मुख्य रुप से मेयर रामपाल सिंह, सुरेश परिहार, तरुण दत्ता, राम प्रकाश गुप्ता, सुरेश कोली, विजय मंडल, भरत भूषण चुग, ललित मिगलानी, अनिल चौहान, दिनेश गुप्ता, राजकुमार शाह, राकेश सिंह, अजीत साह, सुशील यादव, सुनील यादव, श्रीकांत राठौर, राधेश शर्मा, चंद्रसेन कोली, नितिन शर्मा, मयंक कक्कड़, किरन राठोर, विनय राय, विधान राय आदि थे।

ShareSendTweet
Previous Post

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में बंगाली मतुआ समाज का भाजपा को समर्थन

Next Post

डोर-टू-डोर पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी मीना! भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, बोलीं-रुद्रपुर में कांग्रेस को मिल रहा अपार समर्थन

Next Post
डोर-टू-डोर पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी मीना! भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, बोलीं-रुद्रपुर में कांग्रेस को मिल रहा अपार समर्थन

डोर-टू-डोर पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी मीना! भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, बोलीं-रुद्रपुर में कांग्रेस को मिल रहा अपार समर्थन

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In