Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

रुद्रपुरः घर-घर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी शिव! समर्थन में मांगे वोट, लोगों से की प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचने की अपील

admin by admin
February 11, 2022
in अन्य, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति, रुद्रपुर
रुद्रपुरः घर-घर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी शिव! समर्थन में मांगे वोट, लोगों से की प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचने की अपील
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा का चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ चुका है। अरोरा अपने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। यही नहीं अरोरा समर्थक अलग-अलग टोलियों में बंटकर गांव-गांव, घर-घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अरोरा ने कल 12 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। आदर्श इंदिरा कालोनी में जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों ने अपना भारी समर्थन देते हुए जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में एक बार फिर विजयी पताका लहराएगी। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में माहौल भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। श्री अरोरा ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए भाजपा ने जो विजन तैयार किया है वह जनता के आाशीर्वाद से साकार होगा। इस दौरान शिव अरोरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण से लेकर इसे संवारने तक का कार्य भाजपा ही कर सकती है। प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जन उपयोगी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आम जन की पार्टी है पार्टी किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा सकती है। यह लोकतंत्र का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को लूटने का कार्य किया है। जबकि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित की सोच के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष लगाव के चलते देवभूमि उत्तराखण्ड विकास की उंचाईयों को छू रहा है। आल वेदर रोड के निर्माण के कारण उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्रों में जहां लोगों के आवागमन में आसानी होगी वहीं यहां का पर्यटन भी बढेगा। जिसके कारण देश और दुनिया के लोग धार्मिक और तीर्थाटन की दृष्टि से यहां पहुंचेगे और प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। भाजपा प्रत्याशी अरोरा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदार छवि है तो दूसरी तरफ देश और राज्य को लूटने की सोच रखने वाले लोग। डबल इंजन की सरकार में ही इस राज्य के हित सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने ओर आगामी 12 फरवरी को मोदी मैदान पहुंचकर प्रधनमंत्राी मोदी के विचारों को सुनने की अपील की। इस अवसर पर मण्डी समिति अध्यक्ष के के दास ,गणेश सरकार ,गणेश चन्दर रॉय ,इस्वर मल्लिक ,विनय ,तपन मजूमदार ,विमल रॉय , तारापद सरकार , रविंदर , शंकर सरकार ,असीम सरकार , देवदास सरकार ,दीपक हालदार ,संजय विस्वास ,दीपक विस्वास ,अमित सरकार ,अलोक शील ,शंकर पांडेय आदि शामिल थे।

ShareSendTweet
Previous Post

ग्राम हरिदासपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकृष्ण गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी ठुकराल को समर्थन देने का किया ऐलान

Next Post

भाजपा ही कर सकती है उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास! मेयर रामपाल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

Next Post
भाजपा ही कर सकती है उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास! मेयर रामपाल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

भाजपा ही कर सकती है उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास! मेयर रामपाल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In