Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

उत्तराखण्डः कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘कन्नू’ का हुआ सबमिशन! मुख्य किरदार के रूप में नजर आयेंगे देव राजपूत, बधाईयों का लगा तांता

tapas vishvas by tapas vishvas
February 18, 2023
in अन्य, उत्तराखण्ड, देश, मनोरंजन
उत्तराखण्डः कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘कन्नू’ का हुआ सबमिशन! मुख्य किरदार के रूप में नजर आयेंगे देव राजपूत, बधाईयों का लगा तांता
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। बाल श्रमिक पर आधारित फिल्म कन्नू की शूटिंग नैनीताल की हसीं वादियों में फिल्माई गई है जिसका शनिवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल में सबमिशन हो गया। यह फिल्म संजय सनवाल द्वारा लिखी और निर्देशित है, फ़िल्म में मुख्य किरदार कन्नू के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कंचन वर्मा के पुत्र देव राजपूत नजर आएंगे। फ़िल्म के कांस फ़िल्म फेस्टिवल में सबमिशन के अवसर पर संजय सनवाल ने पूरी टीम को बधाई का पात्र माना है। गौरतलब है कि अभी तक इंडिया से कुछ ही लोगो को फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल मे सम्मान प्राप्त हुआ है। संजय सनवाल जो नैनीताल निवासी हैं पिछले 20 वर्षों से मुंबई में फिल्म लेखन, फिल्म डायरेक्शन व प्रोडक्शन का काम कर रहे है। अब तक लगभग 30 से भी ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। संजय सनवाल ने एक सामाजिक मुद्दे बाल श्रमिक पर वह इस फिल्म कन्नु का निर्माणए निर्देशन व लेखन किया। जिसकी शूटिंग पिछले महीने नैनीताल के कई लोकेशन में संपन्न हुई है। इस फिल्म की शूटिंग नैनीताल के कई लोकेशन में फिल्माई गई, जिसमें सेंट जोसेफ कॉलेज भी एक लोकेशन में है।

संजय सनवाल ने इस फिल्म के लिए राही वेलवेडियर होटल, बलजिन्दर कौर, सैलू शाह शीला होटल, सिटी हार्ट होटल, कानू दा, मैपल होटल, पाठक जी टांकी बैंड, नैनीताल व डीएफओ वन विभाग नैनीताल एवं उत्तराखंड सरकार और नैनीताल निवासी कला प्रेमियों का आभार जताया हैं। वही दिल्ली की इंग्लिश लेक्चरर किरण मिश्रा का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अंग्रेजी ट्रांसलेशन किया। इस फिल्म में नैनीताल के ख्याति मंच नाट्यकर्मी प्राप्त राजेश आर्य , अनिल घिल्डियाल, बलजिन्दर कौर , जी० के ०ए गौरव बब्बी, प्रीतिका तिवारी, कोमल मेहरा व एल पी एस पब्लिक स्कूल, नैनीताल, सेंट मेरिज और सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल के बच्चों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर विजय किरोला, लाईन प्रोड्यूसर गौरव सी०एस बब्बी, प्रोडक्शन कंट्रोलर कमल किशोर पांडे, प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव देवाल चमोली के राजेंद्र बिष्ट व अन्य लोकल कलाकारों का योगदान रहा। टेक्नीशियन के दिल्ली और मुंबई से है जिसमें डी ओ पी कुलदीप रावत, ड्रोन कैमरा राजेंद्र बिष्ट, स्टील फोटोग्राफर हल्दवानी के समय राज शाह, म्यूजिक विदित तंवर, एडिशनल क्रिएटिव और पंच लाइन राइटर मुंबई के अमर ठाकुर का विशेष योगदान है, इस फिल्म को चंडीगढ़ की हेमा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म उन्होंने अपनी बहन को समर्पित की है जिसे उन्होंने कॉविड़ के दौरान खो दिया था।

इस फिल्म के लिए संजय सनवाल ने बताया कि अब सबमिशन के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर फिल्म की कांस फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेट होने का इंतजार कर रहे हैं, जिनकी उनको पूर्ण आशा है, उसके बाद दुनिया भर में फिल्म की बिक्री शुरू कर देंगे, जिसके लिए उनके पास कुछ एजेंसी मौजूद है, जबकि उन्हें अभी विदेशों में फिल्म बायर की तलाश है।

ShareSendTweet
Previous Post

कांग्रेस विधायक बेहड़ का दिल्ली में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट,छोटे पुत्र सौरभ ने पिता के लिए दी अपनी एक किडनी

Next Post

किन्नर महासम्मेलन में देशभर के किन्नर समाज के लोगों का लगा जमावड़ा

Next Post
किन्नर महासम्मेलन में देशभर के किन्नर समाज के लोगों का लगा जमावड़ा

किन्नर महासम्मेलन में देशभर के किन्नर समाज के लोगों का लगा जमावड़ा

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In