Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

कांग्रेसी नेताओं ने जताई ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका, स्ट्रांग रूम के सामने तंबू लगाकर बैठे निगरानी में

admin by admin
February 21, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, खेल, देश, राजनीति, रुद्रपुर
कांग्रेसी नेताओं ने जताई ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका, स्ट्रांग रूम के सामने तंबू लगाकर बैठे निगरानी में
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब कांग्रेसियों को ईवीएम से छेड़छाड़ का डर सता है। प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत भी अपने बयान से डर को जता चुके हैं। वहीं रुद्रपुर में खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने स्ट्रांग रूम की देख रेख के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है।

कांग्रेस को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका सता रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी एक बयान में कहा है कि भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ कर सकती है इसको लेकर खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा स्ट्रांग रूम की देख रेख के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका का डर सता रहा है। ऐसे में उनके द्वारा रुद्रपुर बगवाड़ा मंडी में बनाई गई स्ट्रांग रूम के बाहर दिन-रात कार्यकर्ताओं की पहरेदारी में ड्यूटी लगाई गई है. स्ट्रांग रूम के बाहर तीन शिफ्ट में 3 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

आपको बता दे ऊधम सिंह नगर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। इन 9 विधानसभा सीटों की 1488 ईवीएम रुद्रपुर में रखी गई हैं। ईवीएम को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है। आश्चर्य की बात ये है कि कांग्रेस पार्टी को इसके बाद भी ईवीएम में गड़बड़ी करने का डर है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हो चुका है। उधमसिंह नगर की 9 विधानसभा सीटों की ईवीएम को रुद्रपुर बगवाड़ा मंडी में थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का डर सताने लगा है। कांग्रेस नेता इस बात की आशंका भी जता चुके हैं। वहीं खटीमा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी द्वारा ईवीएम की सुरक्षा के लिए दिन-रात कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। खटीमा क्षेत्र के युवक अलग-अलग शिफ्ट में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर देख-रेख में जुटे हैं। देख-रेख में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया गया था। उन्हें डर है कि कहीं दबाव में आकर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है।

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में सरकार बनाने को जिताऊ निर्दलीयों पर कांग्रेस और भजापा की नजर

Next Post

फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर रकम हड़पने वाले छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Next Post
फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर रकम हड़पने वाले छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर रकम हड़पने वाले छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In