Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, इशारों इशारों में कह गए उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव

admin by admin
January 3, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, राजनीति
गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, इशारों इशारों में कह गए उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देश की राजधानी दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के थीम सॉन्ग लॉन्चिंग के मौके पर चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा इसको लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में इस कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने इशारों-इशारों में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव गणेश गोदियाल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उनका ये बयान इसलिए भी बड़ा है क्योंकि बीते दिनों कांग्रेस हाईकमान ने हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

दरअसल 16 दिसंबर 2021 को देहरादून के परेड ग्राउंड मैदान में राहुल गांधी की रैली हुई थी। उस रैली में हरीश रावत राहुल गांधी के लिए कुर्सी लेकर गए लेकिन उस कुर्सी को राहुल गांधी ने झटक दिया था। इसके पहले हरीश रावत के बेहद करीबी कांग्रेसी राजीव जैन मंच का संचालन कर रहे थे। राहुल के आने से ठीक पहले राजीव जैन ने मंच से हरीश रावत के लिए नारे लगवा दिए जिससे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव नाराज हो गए। यादव ने फौरन राजीव को मंच संचालन से हटा दिया और किसी और को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस भले ही मंचों और कार्यक्रम में एकजुटता दिखने की कोशिश कर रही हो मगर असल बात कुछ और है। बीते दिनों हरीश रावत के पॉलिटिकल स्टंट के बाद जो पासा पलटा है उससे कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की नाराजगी चल रही है बीते दिनों हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में बिना किसी का नाम लिये उनके हाथ-पैर बांधने और बीजेपी के हाथों में खेलने का आरोप लगाया था। उनके मीडिया सलाहकार ने इस पर खुलकर बात रखी थी और देवेंद्र यादव पर सीधा वार किया था। हरीश रावत के स्टंट के बाद ये मामला इतना बढ़ गया था कि रावत की पार्टी छोड़ने की अटकलें तक लगने लगी थीं। तब कांग्रेस हाईकमान ने किसी तरह से पार्टी में सबकुछ मैनेज किया था। पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाकर इस मसले पर बात की थी। तब हरीश रावत दिल्ली से पावरफुल होकर लौटे थे। कांग्रेस हाईकमान ने हरीश रावत को चुनाव कैंपेन कमेटी की कमान सौंपी है। तब से ही उत्तराखंड कांग्रेस हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ऐसे में अभी भी नेतृत्व को लेकर एकजुटता नजर नहीं आ रही।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधमसिंहनगर: नानकमत्ता चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार,एक फरार

Next Post

फिर मुश्किल में पूर्व मंत्री यशपाल और उनके पुत्र संजीव आर्या, दोनों के खिलाफ उठे केंद्रीय गृह मंत्रालय से सीबीआई एवं ईडी से जांच कराने की मांग

Next Post
फिर मुश्किल में पूर्व मंत्री यशपाल और उनके पुत्र संजीव आर्या, दोनों के खिलाफ उठे केंद्रीय गृह मंत्रालय से सीबीआई एवं ईडी से जांच कराने की मांग

फिर मुश्किल में पूर्व मंत्री यशपाल और उनके पुत्र संजीव आर्या, दोनों के खिलाफ उठे केंद्रीय गृह मंत्रालय से सीबीआई एवं ईडी से जांच कराने की मांग

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In