उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह का सितारगंज में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महंगाई, भ्रष्टाचार, रोजगार, मजदूरों व किसानों के मुद्दे पर संघर्ष करने को कहा।इस दौरान कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार से आमजनता के सामने दिक्कतें हैं। रोजगार पर सरकार मौन है। चारधाम यात्रा में व्यवस्थायें चरमराने से यात्रियों के सामने मुसीबतें खड़ी हैं। सीमित संसाधन लेकर यात्री चार धाम यात्रा में आते हैं। उनको तमाम जगहों पर रोका जा रहा है। सरकार व्यवस्थायें बनाने के बजाय चारधाम यात्रियों को रोकने में लगी है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि वह चम्पावत में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विफल रही है। खटीमा की जनता ने सीएम को हराकर अपना जनादेश दिया है। अब चम्पावत की जनता भी निर्णय होगी। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह व जसपुर विधायक आदेश चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
तपस कुमार विश्वास
संपादक