Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

जानिए! कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गावा ने भाजपा नेताओं और भाजपा सरकार पर क्यों लगाए साजिश के आरोप

Learn! Why did Congress working president Himanshu Gawa accuse BJP leaders and BJP government of conspiracy?

admin by admin
November 8, 2021
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति, रुद्रपुर
जानिए! कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गावा ने भाजपा नेताओं और भाजपा सरकार पर क्यों लगाए साजिश के आरोप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने हल्द्वानी में 10 नवम्बर को प्रस्तावित विजय शंखनाद रैली के फेरबदल के लिए प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जिम्मेवार ठहराया है। हिमांशु गावा ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य और संजीव आर्य की घर वापसी पर उनके स्वागत कार्यक्रम को लेकर विजय शंखनाद रैली के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पार्टी ने 10 नवम्बर की तिथि घोषित की थी। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कुमांऊ भर में पिछले कई दिनों से जोरदार तैयारियां चल रही हैं। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ने की सम्भावना के चलते भाजपा के नेता अभी से बेचैन हैं इसीलिए उन्होंने इस कार्यक्रम को फ्रलाप करने की साजिश शुरू कर दी है।

गावा ने कहा कि रामलीला मैदान में 10 नवम्बर को कांग्रेस की यह ऐतिहासिक रैली प्रस्तावित थी लेकिन इसी दिन भाजपाईयों ने जान बूझकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम हल्द्वानी में आयोजित करवाया। जबकि पूर्व में ही रामलीला मैदान में कांग्रेस का कार्यक्रम तय हुआ चुका था इसके बावजूद 10 नवम्बर को सीएम के कार्यक्रम के लिए रामलीला मैदान को पार्किंग हेतु रिजर्व कर लिया गया। यह सोची समझी साजिश है। भाजपा सरकार जनता और विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। गावा ने कहा कि ऐसी साजिशों से कांग्रेस अब घबराने वाली नहीं है। वही जनता भी भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। सत्ता में रहने के लिए भाजपा किसी भी हद तक गिर सकती है। जनता ऐसी घटिया सोच का जवाब आगामी 2022 के चुनाव में देने का मन बना चुकी है। गावा ने कहा कि कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली अब 11 नवम्बर को पूरे जोश और उत्साह के साथ होगी। श्री गावा ने बताया कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के स्वागत कार्यक्रम के जरिए हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करने के साथ ही विजय शंखनाद की शुरुआत करने जा रही है। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अन्य दलों से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। यह रैली भाजपा सरकार की चूलें हिलाने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष गावा ने रैली की सफलता को लेकर नानकमत्ता और खटीमा में पाटी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। उन्होनें कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 11 नवम्बर को हल्द्वानी पहुंचकर विजय शंखनाद रैली को सफल बनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह रैली ऐतिहासिक होगी।

ShareSendTweet
Previous Post

कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा के मैक्स कॉरपोरेट सोसाइटी के पार्टनर शरद और मल्लिका पंत गिरफ्तार

Next Post

मां-बेटी मिलकर घर में चला रहे थे सैक्स रैकेट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिटने पांच महिलाएं सहित आठ लोगों किया गिरफ्तार

Next Post

मां-बेटी मिलकर घर में चला रहे थे सैक्स रैकेट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिटने पांच महिलाएं सहित आठ लोगों किया गिरफ्तार

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In