Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

चम्पावत के उपचुनाव में जनता लॉक करेगी सीएम धामी का राजनैतिक भविष्य! 2 बजे तक लगभग 60 प्रतिशत हुए मतदान

News Desk by News Desk
May 31, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, देश, राजनीति
चम्पावत के उपचुनाव में जनता लॉक करेगी सीएम धामी का राजनैतिक भविष्य! 2 बजे तक लगभग 60 प्रतिशत हुए मतदान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है आज चम्पावत के उपचुनाव में मतदाता उत्तराखंड के आगे आने वाले कुछ सालो के राजनैतिक भविष्य के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री के राजनैतिक करियर का भविष्य तय करेंगे। वही सुबह से 2 बजे तक 47.49% मतदानफीसदी मतदान हो चुका है। जबकि सुबह 9 बजे तक 20 फीसदी मतदान हुआ था. इस सीट पर सीएम का चुनाव जीतना बेहद जरूरी है। इसी को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी है. चंपावत उपचुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी के बीच मुकाबला है।

वहीं उपचुनाव में मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के मंदिर में पूजा की धामी ने ईश्वर से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। वहीं सीएम देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं.सीएम धामी मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद चंपावत गए। बनबसा के मतदान केंद्रों पर सीएम ने मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान सीएम को सामने देख युवा मतदाताओं ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई. हालांकि सीएम धामी ने मतदाताओं का हौसला बढ़ाया लेकिन वो खुद वोट नहीं डाल सके। दरअसल सीएम धामी खटीमा में रहते हैं। खटीमा की मतदाता सूची में ही उनका नाम है. इसलिए सीएम धामी चंपावत में वोट नहीं डाल पाए।

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट पर ही हो रहा है. ये सीट बीजेपी प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. असल में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी दोबारा सीएम तो बन गए, लेकिन उन्हें विधानसभा का सदस्य होना जरूरी था. इसके बाद उनके लिए चंपावत सीट खाली की गई। वहीं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की तेज-तर्रार महिला नेताओं में शुमार की जाने वाली निर्मला का ताल्लुक ब्राह्मण समुदाय से है। वह करीब तीन दशक पहले शराब-विरोधी आंदोलन से सुर्खियों में आई थीं. वह कांग्रेस की चंपावत जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रही हैं। पूर्व की प्रदेश कांग्रेस सरकार में वह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी थीं।
चंपावत विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए वोटिंग जाारी है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। वैसे चंपावत में कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं बीजेपी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, समाजवादी पार्टी से मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी चुनाव लड़ रहे हैं। चंपावत विधानसभा सीट पर 96,213 मतदाता हैं. इनमें 50,171 पुरुष और 46,042 महिला मतदाता हैं। वही चंपावत सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। विधानसभा चुनाव 2022 में चंपावत में बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी ने कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को 5304 वोटों से हराया था। कैलाश गहतोड़ी को 32547 वोट पड़े जबकि कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को 27243 वोट मिले थे।

ShareSendTweet
Previous Post

ये कैसा न्याय! उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में न्याय की गुहार लगाना पीड़ित को पड़ा भारी, न्याय देने के बदले पीड़ित उपभोक्ता पर ही डाल दिया हजारों रुपए के जुर्माना का बोझ

Next Post

पहले और दूसरे प्रयास में असफल होने के बाद तीसरे प्रयास में आईएएस बने जसपुर के अर्पित

Next Post
पहले और दूसरे प्रयास में असफल होने के बाद तीसरे प्रयास में आईएएस बने जसपुर के अर्पित

पहले और दूसरे प्रयास में असफल होने के बाद तीसरे प्रयास में आईएएस बने जसपुर के अर्पित

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In