Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

किच्छा दिलेर सिंह हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और बेटे ने ही की थी हत्या

admin by admin
August 27, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, क्राइम, स्वास्थ्य
किच्छा दिलेर सिंह हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और बेटे ने ही की थी हत्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में बीते दिनों वार्ड 2 सुनहरा निवासी दिलेरसिंह की हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दिलेर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी सुनहरा किच्छा की गत 23 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी परमजीत कौर, पुत्र सुरेंद्र सिंह सहित दो बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। साथ ही मां पुत्र को पूछताछ के लिए हितासत में ले लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति दिलेर सिंह तीन भाई हैं । बड़ा भाई निशान सिंह उसके पति की तीन बीघा जमीन अपने नाम करना चाहता था । मेरा पति के तीन बीघा जमीन नाम करने को तैयार था । जब उन्हें इस मामले का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। पति दिलेर को घर के एक कमरे में करीब सात दिन नजरबंद कर दिया। 23 अगस्त की रात पति जब उस कमरे की खिडकी की जाली काटकर बाहर भागने का प्रयास कर रहा था तो उसके द्वारा लकड़ी के डंडे से पिट दिया इतने में उसका बेटा भी मौके पर आ गया तो दोनों ने मिलकर उसे इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। जिसके बाद दोनों ने मृतक खून में सने कच्छे व तकिया को जला दिया। सीओ ने बताया सारी हदें तब पर हुई जब पत्नी व बेटे ने मृतक के शव को नहलाया तथा शव को दूसरे कपड़े पहनाकर लेटा दिया तथा षडयंत्र के तहत मामले को कुछ और ही रंग देने का प्रयास किया। पुलिस ने हत्यारोपी मां परमजीत कौर उसके बेटे सुरेन्द्र सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, जले हुए वस्त्र व जकिया आदि बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, एसआई गोविंद मेहता, कांस्टेबल सुभाष चन्द्र, रेखा आर्या, सोनिया आदि शामिल थे।

ShareSendTweet
Previous Post

गूंगा भिखारी बनकर रेकी करने वाले दो संदिग्धों को पुलिस ने किया ग़िरफ़्तार

Next Post

अजय हत्याकाण्ड का खुलासा,जीजा समेत छह गिरफ्तार! प्रेम विवाह में बाधक बनने पर की थी साले की हत्या

Next Post
अजय हत्याकाण्ड का खुलासा,जीजा समेत छह गिरफ्तार! प्रेम विवाह में बाधक बनने पर की थी साले की हत्या

अजय हत्याकाण्ड का खुलासा,जीजा समेत छह गिरफ्तार! प्रेम विवाह में बाधक बनने पर की थी साले की हत्या

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In