Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

खनन माफियाओं में हड़कम्प! भारी फोर्स के साथ एसडीएम सीओ और तहसीलदार ने मारा छापा, दर्जनों वाहन सीज

News Desk by News Desk
June 21, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, राजनीति
खनन माफियाओं में हड़कम्प! भारी फोर्स के साथ एसडीएम सीओ और तहसीलदार ने मारा छापा, दर्जनों वाहन सीज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ऊधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी कोसी नदी के वन क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन की शिकायत पर सुबह पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने छापामार कार्यवाही करते हुए खनन में लिप्त दर्जनों वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ने साफ किया कि अवैध खनन में यदि कोई भी व्यक्ति लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ समय से सुल्तानपुर पट्टी इलाके में कोसी नदी के वन क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। इसी सूचना पर आज एसडीएम बाजपुर राकेश चंद्र तिवारी, पुलिस क्षेत्रधिकारी वंदना वर्मा, तहसीलदार युसूफ अली के साथ पर्याप्त पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। उधर खनन माफियाओं ने जैसे ही प्रशासन की टीम को खनन क्षेत्र में देखा तो उन्हें अचानक हड़कंप मच गया और वह मौके से भागने लगे। इस दौरान कार्यवाही करने के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम ने मौके से शीशम घाट मानकी घाट क्षेत्र में खनन में लगी ट्रैक्टर ट्राली डंपर समेत लगभग एक दर्जन वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। ज्ञातव्य है कि सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद सुल्तानपुर पट्टी इलाके में कोसी नदी के सीने पर कुदाल चलाकर खनन माफिया लगातार अवैध खनन के सहारे चांदी काट रहे हैं। जानकार बताते हैं कि कुछ भ्रष्ट किस्म के अधिकारियों की सांठगांठ के कारण अवैध खनन का गैर कानूनी कारोबार कोसी नदी के वन क्षेत्र में पिछले कुछ समय से खूब फल फूल रहा है।

एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विश्व योग दिवस के मौके पर सुबह सवेरे ही शिकायत मिली कि कोसी नदी के वन क्षेत्र इलाके में खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। एसडीएम ने कहा कि जब सीओ व तहसीलदार के साथ वह मौके पर पहुंचे तो वहां सैकड़ों वाहन कोसी नदी के तट पर खनन में लिप्त देखे गए। उन्होंने कहा कि मौके से लगभग एक दर्जन अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़कर सीज किया गया। आगे एसडीएम ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। यह पूछे जाने पर कि ओवरलोडिंग की समस्या कैसे हल होगी उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की जाती है। वह लोडिंग को पूरी तरह समाप्त कर पाना काफी मुश्किल कार्य है।

ShareSendTweet
Previous Post

आज होगा साल का सबसे बड़ा!14 घंटे होगी अवध‍ि, कल से छोटे होने लगेंगे दि‍न

Next Post

पंतनगर में प्रोफेसर के घर चोरों का धावा,लाखों का माल पार

Next Post
पंतनगर में प्रोफेसर के घर चोरों का धावा,लाखों का माल पार

पंतनगर में प्रोफेसर के घर चोरों का धावा,लाखों का माल पार

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In