अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश भर में शासन प्रशासन अलर्ट हो गया है जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में जिला प्रसाशन ने मौके पर तय मानकों में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर दो होटलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने होटल सितार सितारगंज और होटल अशोका सिसौना को सीज कर दिया। जांच टीम को दोनों होटलों का नियामनुसार संचालन होते नहीं मिले। होटल के रिकार्ड भी जब्त कर लिये। प्रशासन ने होटलों में छापेमारी की। प्रशासन ने पहले होटल सितार में दस्तावेज जांचे। यहां प्रशासन को काफी अनियमिततायें मिली। होटल के दस्तावेज भी अपूर्ण थे। प्रशासन ने मौके पर ही होटल को सीज कर दिया। बाद में प्रशासन की टीम ने सिसौना के होटल अशोका में छापेमारी की। यहां भी नियमों का पालन नहीं हो रहा था। एसडीएम ने इस होटल को भी सील करने के आदेश जारी कर दिये।