Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

काशीपुर:ससुराल में दामाद ने फांसी लगाकर दी जान

News Desk by News Desk
July 14, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, स्वास्थ्य
काशीपुर:ससुराल में दामाद ने फांसी लगाकर दी जान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर कोतवाली थानांतर्गत टांडा उज्जैन चौकी क्षेत्र में ससुराल आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आधी रात को फांसी पर झूल गया। परिजनों को सुबह जैसे ही घटना की भनक लगी उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए जरूरी जानकारी जुटाने के बाद उसे अंत्य परीक्षण के लिए पीएम हाउस भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला टांडा उज्जैन रेलवे क्रासिंग के समीप निवासी अशोक नामक व्यक्ति ने अपनी पुत्री तुलसी का विवाह लगभग 6 वर्ष पूर्व ग्राम कुड़, फतेहगढ़, थाना खास, जनपद संभल उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्र सिंह 25 वर्ष पुत्र झाझन सिंह के साथ किया था। दंपत्ति के लगभग 3 वर्ष की एक बेटी तथा 11 माह के दो जुड़वा बेटे हैं। महेंद्र अपने घर पर ही टेलरिंग का काम कर परिवार का जीवको पार्जन करता था। पता चला है कि लगभग 15 दिन पूर्व से वह अपनी ससुराल टांडा उज्जैन में था। उसकी पत्नी ससुराल में थी। बताते हैं कि गत बुधवार की शाम उसने मोबाइल पर पत्नी से बात की इसके बाद खाना खाकर सो गया। अशोक ने बताया कि सुबह जब परिवार के लोग सो कर उठे तो महेंदर घर के कमरे में पंखे में चादर के सहारे फांसी पर झूलता मिला। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। मृतक के बारे में पता यह भी चला है कि वह शराब का आदी था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक की लहर है वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग इस बात को लेकर हैरत में है कि आखिर महेंद्र ने ससुराल में फांसी क्यों लगाई?

ShareSendTweet
Previous Post

नशा मुक्ति केंद्र संचालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

Next Post

शर्मनाक: 68 वर्षीय वृद्ध ने 12 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म! स्कूल जाते हुए रास्ते से भैंस चुगाने के बहाने ले गया था निर्जन स्थान पर

Next Post
शर्मनाक: 68 वर्षीय वृद्ध ने 12 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म! स्कूल जाते हुए रास्ते से भैंस चुगाने के बहाने ले गया था निर्जन स्थान पर

शर्मनाक: 68 वर्षीय वृद्ध ने 12 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म! स्कूल जाते हुए रास्ते से भैंस चुगाने के बहाने ले गया था निर्जन स्थान पर

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In