जनपद ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर और किच्छा के ग्राम लालपुर में स्मेक बेच रहे आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील बिष्ट पुलिस बल के साथ देवरिया में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि ग्राम लालपुर में गुरुद्वारा गली के पास एक व्यक्ति स्मेक बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम चरनजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी लालपुर किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइस ग्राम अवैध स्मेक बरामद की।आरोपी के पुलिस को गाली देकर शोर मचाने पर तीन महिलाए पुलिस को गाली देकर धक्का देने लगी। आरोप है कि कृष्ण कौर ने पुलिस वाहन पर ईंट का टुकड़ा मार दिया। पुलिस ने सभी आरोपी को पकड़ कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है