Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

दो दिन मनेगा इस बार धनतेरस,पहले दिन जमकर हुई खरीददारी

tapas vishvas by tapas vishvas
October 22, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, देश, मनोरंजन, रुद्रपुर, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
दो दिन मनेगा इस बार धनतेरस,पहले दिन जमकर हुई खरीददारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

दीपावली से पूर्व धनतेरस पर बाजार में लोगों द्वारा जमकर खरीददारी की जा रही है। बताया जाता है कि इस वर्ष करीब 27 वर्षों के पश्चात धनतेरस पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार त्रयोदशी तिथि आज सायं 6 बजकर 55 मिनिट से प्रारम्भ होगी और कल सायं 6 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। जिसकारण धनतेरस पर इस बार बाजार में दो दिन तक खूब धन बरसेगा। धनतेरस पर खरीददारी करना शुभ माना जाता है। जिसे देखते हुए आज लोग खरीददारी करने घरों से निकल पड़े। बाजार में बर्तन, ज्वैलर्स, वस्त्र, इलैक्ट्रोनिक, रेडिमेड, मिठाई,मोबाईल, फर्नीचर, वाहन आदि के शो रूमों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही है। दो दिनों में नगर के व्यापारियों द्वारा करोड़ों रूपयों का कारोबार करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नगर के सबसे बड़े इलैक्ट्रिक शो रूम गुरू मां इलैक्ट्रोनिक्स में ग्राहकों की खासी भीड़ दिखाई दी। यहां ग्राहकों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, मोबाईल, माइक्रोवेव, वेक्यूम क्लीनर, गीजर इत्यादि की भारी छूट के साथ जमकर खरीददारी कर रहे र्हैं। वहीं शो रूम की तरफ से खरीददारी करने वाले ग्राहकों को उपहार भी दीपावली भेंट के रूप में दिये जा रहे हैंे। वहीं ज्वैलर्स शो रूम में अल्मोड़ा ज्वैलर्स, कमल ज्वैलर्स, गुरू मां ज्वैल्स आदि में ग्राहकों द्वारा सोने चांदी के गहनों के साथ दीपावली पूजन के चांदी के सिक्के भी खरीदे गये। इधरं मिठाई की दुकानों में नावल्टी स्वीट एण्ड फास्ट फूड, बीकानेर स्वीट्स, नवरंग रेस्टोरेंट, मंगलम स्वीट्स, लवली स्वीट्स आदि में स्वयं के लिए एवं उपहार में देने लिए लोग तरह तरह की स्वादिष्ट मिठाईयां खरीदते दिखाई दिये। मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों में स्थित बर्तनों की दुकानों में लोगों ने बर्तनों की भी खूब खरीददारी की। इसके अतिरिक्त वस्त्र, रेडिमेड, मोबाईल, फर्नीचर तथा नये वाहन की खरीददारी करने में भी लोगों ने काफी रूचि दिखाई। नगर का बाजार दीपावली की रौनक से पूरी तरह से गुलजार है। इसके अतिरिक्त बाजार में फड़ ठेली पर रेडीमेड़ वस्त्र, पूजा सामग्री, सजावटी झालरें, मिट्टी की मूर्तियां, कैलेण्डर, बर्तन, मिठाई आदि बेचने वाले छोटे व्यायसाईयों ने भी दो दिन अच्छी बिक्री की। धनतेरस का पर्व कल सायं तक मनाया जायेगा।

ShareSendTweet
Previous Post

कुंडा कांड पर हाईकोर्ट में सात नवंबर को होगी सुनवाई,यूपी पुलिस का उत्तराखंड में आकर एनकाउंटर करने पर मचा था बवाल

Next Post

रात भर थाने में धरने पर डटे रहे हरीश रावत

Next Post
रात भर थाने में धरने पर डटे रहे हरीश रावत

रात भर थाने में धरने पर डटे रहे हरीश रावत

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In