Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

दर्दनाक: चालक की मौत! काशीपुर में आधी रात सूर्या चौकी के निकट हुआ भीषण हादसा! कार के उड़े परखच्चे,चालक की मौत

News Desk by News Desk
July 20, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, स्वास्थ्य
दर्दनाक: चालक की मौत! काशीपुर में आधी रात सूर्या चौकी के निकट हुआ भीषण हादसा! कार के उड़े परखच्चे,चालक की मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर कुंडा थानांतर्गत सूर्या पुलिस चौकी के निकट आधी रात एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर उसने लावारिस हालत में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है। घटना के बारे में पता चला है कि मूल रूप से भोजपुर मुरादाबाद तथा हाल खालिक कॉलोनी लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर निवासी 27 वर्षीय वसीम अहमद बेग पुत्र शकील अहमद बेग पिछले लगभग 6 वर्ष से यह काशीपुर में रहकर प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ ओटी में काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात्रि लगभग 12 बजे वह सेंट्रो कार संख्या यूके 06 वाई/9146 पर सवार होकर ठाकुरद्वारा से काशीपुर की ओर लौट रहा था इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर सूर्या पुलिस चौकी के निकट आगे चली जा रही गन्ने की खोई से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से अनियंत्रित सैंटरो कार तेज धमाके के साथ जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कार चालक मौके पर ही सड़क हादसे की भेंट चढ़ गया। घटना की घटते ही वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह भी तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल के समीप लावारिस हालत में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उसे पीएम हाउस भेज दिया जहां से आज अंत्य परीक्षण के बाद मृतक के शव को पुलिस द्वारा परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की शादी को लगभग 4 वर्ष हुए। उसके कोई बच्चा नहीं था। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में मातमी कोहराम मचा है। उधर खबर लिखे जाने तक मृतक परिजनों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के चालक के विरु( कार्यवाही को लेकर पुलिस को तहरीर देने की तैयारी चल रही है।

वही सूर्या चौकी क्षेत्र में देर रात हुई दुर्घटना को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। एक्सीडेंट में कार पूरी तरह खत्म हो गई। कार चालक के शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को रात क्रेन बुलाना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से मृतक कार चालक के शव को गाड़ी से बाहर निकाला जा सका। तब तक काफी रत्तफस्राव हो चुका था। सूर्या चौकी के निकट हुए एक्सीडेंट का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी इसी स्थान पर गंभीर तरीके से घटित सड़क हादसे में दर्जनों जान गवा चुके हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने धोए कांवड़ियों के पैर

Next Post

ऊधम सिंह नगर में फिर दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तारी

Next Post
ऊधम सिंह नगर में फिर दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तारी

ऊधम सिंह नगर में फिर दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तारी

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In