आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के मकसद से काशीपुर उपजिलाधिकारी ने किसानों के पास उनके खेतों में जाकर धान रोपाई करने के साथ ही खेतों में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने गांव के शिक्षित युवाओं को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी।
काशीपुर के उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने आज क्षेत्र के किसानों के साथ उनके खेतों में पहुंचकर धान की रोपाई भी की उन्होंने किसानों को तिरंगा झंडा देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आने वाला 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान गांव के शिक्षित युवकों को गांव में तिरंगा अभियान की सफलता की जिम्मेदारी दी।