Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

सितारगंज में निजी स्कूल के 55 बच्चे कोरोना पॉजिटिव,सभी को होम आइसोलेट किए गए

admin by admin
January 10, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, देश, स्वास्थ्य
सितारगंज में निजी स्कूल के 55 बच्चे कोरोना पॉजिटिव,सभी को होम आइसोलेट किए गए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज के जीएस कॉन्वेंट स्कूल के 55 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सितारगंज के जीएस कॉन्वेंट स्कूल में एक साथ 55 बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो गए। स्कूल में एक दिन पहले ही 155 बच्चों की जांच कराई गई थी। वहीं एक अन्य निजी विद्यालय के प्रबंधक भी संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में कोरोना के 1413 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख पचास हजार को पार कर गई है। मरने वालों का आंकड़ा 7424 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून में सर्वाधिक 505 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि हरिद्वार में 299, नैनीताल में 139 और पौड़ी गढ़वाल में 149 जबकि यूएस नगर में 203 नए मरीज मिले हैं। 482 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 4118 हो गई है। राज्य में 16733 मरीजों की विभिन्न लैब से रिपोर्ट आई , एक मरीज की मौत हुई। देहरादून में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी दूसरे दिन लगातार 500 से ज्यादा केस देहरादून में सामने आए हैं। जिले में संक्रमण दर अभी 15.89 फीसदी बनी है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में 24 घंटे में 2769 लोगों की जांच की गई है। वहीं 505 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं जिले में एक संक्रमित की मौत भी हुई है, जो दून अस्पताल में हुई है। जिले में 1317 सक्रिय केस हो गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने कहा कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

चुनावी समर: रुद्रपुर में गौ हत्या कर माहौल को बिगाड़ने की फिर हुई साजिश, बाहुबली विधायक ठुकराल ने फिर खोया आपा

Next Post

ऊधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा से सीएम का मुकाबला करना चाहते हैं किसान नेता प्रकाश तिवारी, कांग्रेस पार्टी से मांगा टिकट

Next Post
ऊधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा से सीएम का मुकाबला करना चाहते हैं किसान नेता प्रकाश तिवारी, कांग्रेस पार्टी से मांगा टिकट

ऊधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा से सीएम का मुकाबला करना चाहते हैं किसान नेता प्रकाश तिवारी, कांग्रेस पार्टी से मांगा टिकट

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In