Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

काशीपुर में बहन की शादी से कुछ घंटे पहले भाई की संदिग्ध परिस्थितियों मौत,मातम में बदली शादी की खुशियां

News Desk by News Desk
May 20, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, क्राइम, संस्कृति, स्वास्थ्य
काशीपुर में बहन की शादी से कुछ घंटे पहले भाई की संदिग्ध परिस्थितियों मौत,मातम में बदली शादी की खुशियां
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक युवक की बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक की बहन की आज बारात आने वाली थी। परिजनों को जैसे ही इस दुखद घटना की खबर मिली शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम धीमरखेड़ा पार का मजरा थाना आईटीआई निवासी 32 वर्षीय राजू कुमार पुत्र विशन सिंह मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि रोजाना की भांति वह गुरुवार की सुबह घर से निकल गया। देर शाम लगभग 8बजे उसका शव ग्राम कनकपुर में लावारिस हालत में पड़ा पाया गया। ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी पड़ताल के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भेज दिया जहां से आज पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की एक 5 वर्ष का पुत्र विश्वास है। परिजन ने बताया कि आज मृतक की छोटी बहन रेनू की बारात संभल से आने वाली थी ऐसे में दुखद घटना ने गरीब के परिवार पर दुखों का पहाड़ डाल दिया। महोली जंगल बाजपुर में मृतक की ससुराल है। वह दो भाई दो बहन हैं। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है। बताया गया है कि मृतक राजू कुमार के परिजनों के मुताबिक मजदूरी करने वाला राजू शराब का आदी था। उसका शव आईटीआई थाना क्षेत्र के जिस गांव में पड़ा पाया गया वह गांव तथा आसपास के आधा दर्जन अन्य गांव जहरीली कच्ची शराब के लिए कुख्यात है। खाई खेड़ा कनकपुर छोटी बरखेड़ी, बड़ी बरखेड़ी, खड़कपुर, देवीपुरा जैसे तमाम गांव ऐसे हैं जहां अवैध कच्ची शराब का गैरकानूनी कारोबार कुटीर उद्योग के रूप में फल फूल रहा है। कच्ची शराब का सेवन कर अब तक दर्जनों जिंदगियां काल के गाल में समा गई लेकिन सिस्टम शराब कारोबारियों का कुछ भी नहीं कर सका।

ShareSendTweet
Previous Post

सिपाही से अभद्रता करने वाले पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Next Post

वाहरे ऊधम सिंह नगर पुलिस! 2 साल बाद कोर्ट के आदेश पर तमंचे की नोक पर किशोरी को अगवा करने का प्रयास करने वालो के खिलाफ किया मुक़दमा दर्ज

Next Post
वाहरे ऊधम सिंह नगर पुलिस! 2 साल बाद कोर्ट के आदेश पर तमंचे की नोक पर किशोरी को अगवा करने का प्रयास करने वालो के खिलाफ किया मुक़दमा दर्ज

वाहरे ऊधम सिंह नगर पुलिस! 2 साल बाद कोर्ट के आदेश पर तमंचे की नोक पर किशोरी को अगवा करने का प्रयास करने वालो के खिलाफ किया मुक़दमा दर्ज

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In