Wednesday, March 22, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

गौशाला में घुसकर गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

admin by admin
August 21, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, किसान, स्वास्थ्य
गौशाला में घुसकर गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद उधम सिंह नगर काशीपुर वन विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते काशीपुर जसपुर व बाजपुर के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में गुलदार के खतरे को लेकर लोग खासे सहमे हुए हैं। दायित्वों को लेकर वन विभाग के अधिकारियों का रवैया नहीं बदला तो जनहानि को लेकर अब गंभीर घटनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकेगा। हालिया घटनाक्रम की बात करें तो शनिवार देर रात दबे पांव ग्राम गढ़ी इंद्रजीत निवासी बलवीर सिंह पुत्र अवतार सिंह के घर के पिछले हिस्से में स्थित गौशाला में गुलदार ने अचानक हमला बोलकर बछड़े को चीर फाड़ कर उसका अधिकांश हिस्सा खा गया। जबकि मृत बछड़े का बाकी हिस्सा क्षत-विक्षत अवस्था में गौशाला के समीप पड़ा पाया गया। सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इसका पता चला उनके चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगी। इससे पूर्व प्रतापपुर क्षेत्र के भोगपुर गांव को गुलदार ने निशाना बनाते हुए गांव के दर्जनों आवारा कुत्तों तथा बकरियों को निवाला बना दिया। जानकारों की माने तो गुलदार की हनक अकेले ग्रामीण इलाकों में नहीं वरन अब शहरी इलाकों में भी बढ़ने लगी है। अभी सप्ताह भर पूर्व सूत्रों का कहना है कि काशीपुर के जसपुर खुर्द इलाके में स्थानीय लोगों ने गुलदार देखा। इससे पूर्व कई बार द्रोणा सागर टीले के आसपास गुलदार के पाए जाने की सूचना रही। पूर्व में गुलदार ने मोहल्ला जसपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति की गाय को भी निवाला बनाया। इसी तरह सप्ताह भर पूर्व लगभग न्याय पंचायत सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के गांव पिपलिया स्थित एक कोठी में घुसे होने की सूचना पर ग्रामीणों की पेशानी पर बल पैदा कर दिए। यानी क्षेत्र में लगातार गुलदार के देखे जाने अथवा पालतू जानवरों को निवाला बनाए जाने के मामले में ताबड़तोड़ तरीके से हो रही बढ़ोतरी ने लोगों में जान के खतरे को लेकर भय पैदा कर दिया है। इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व मानपुर रोड पर वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे को तोड़ कर गुलदार के भाग जाने के मामले का भी वन विभाग के अधिकारियों ने संजीदगी से संज्ञान नहीं लिया। तहसील जसपुर में भी गुलदार के लगातार देखे जाने अथवा प्राणघातक हमले से क्षेत्रवासी दहशत में है। काशीपुर। शनिवार की देर रात्रि गुलदार द्वारा गाय के बछड़े को निवाला बनाने के बाद ग्राम गढ़ी इंद्रजीत निवासी बलबीर सिंह पुत्र अवतार सिंह ने इसकी लिखित सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। फॉरेस्ट के अफसरों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौका मुआयना किया लेकिन पूर्व की भांति औपचारिकता करने के बाद वन अधिकारी आश्वासन देकर वहां से लौट गए। अनहोनी की आशंका को लेकर ग्रामीणों के चेहरे अब भी फक पड़े हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर में नशे के कारोबार में लिप्त महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

शराब पीकर गाड़ी चलाना तीन लोगों पड़ा भारी! पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
शराब पीकर गाड़ी चलाना तीन लोगों पड़ा भारी! पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पीकर गाड़ी चलाना तीन लोगों पड़ा भारी! पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Posts

  • खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड में हाई अलर्ट! ऊधम सिंह नगर में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • सीएम धामी के सलाहकार बने पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह! जल्द ग्रहण करेंगे कार्यभार
  • रुद्रपुर व्यापारियों के पुर्नवास को कमेटी गठन का निर्णय, विधायक शिव की अगुवाई में डीएम से मिले व्यापारी
  • व्यापारियों को उजाड़े जाने के खिलाफ कल रूद्रपुर में धरने पर बैठेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
  • किसानों के लिए फिर आफत बनी बेमौसम बारिश! फसल खराब होने से भारी नुकसान की आशंका

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In