Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

रुद्रपुर नगर निगम के भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ अनशन का ऐलान

tapas vishvas by tapas vishvas
March 11, 2023
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, प्रशासन, राजनीति, रुद्रपुर
रुद्रपुर नगर निगम के भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ अनशन का ऐलान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रूद्रपुर नगर निगम में अनियमितताओं एवं टेंडर प्रक्रिया में मनमानी के खिलाफ कांग्रेसजनों ने 20 मार्च से अनिश्चित कालीन अनशन का ऐलान किया है। इसको लेकर कांग्रेसियों ने शनिवार को सीडी ओ एवं मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं पार्षद मोहन खेड़ा के नेतृत्व में सीडीओ को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को पूल के जरिये टेन्डर वितरण कर अपने चहेते ठेकेदारो और भाजपा समर्थित ठेकेदारों को कार्य दिया जा रहा है। जिन कालोनियों में कालोनाइजरों द्वारा कालोनियों में सड़के नालियाँ आदि का निर्माण कराई जानी चाहिए वहां मेयर अपना निजी हित लाभ लेने के उद्देश्य से नगर निगम का लाखों रुपया निर्माण कार्यों पर खर्च करवा रहे हैं। मेयर अपने चहेते ठेकेदारों का भुगतान करा रहे हैं जबकि कांग्रेस समर्थित ठेकेदारों के लिए धन ना होने का बहाना कर उन्हें भुगतान नहीं कर रहे हैं। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि नगर निगम रूद्रपुर द्वारा 45 टेण्डरों को पूल के जरिये अपने चहेते ठेकेदारों को कार्य सौंपा गया है जो कि शर्तों के विपरीत एवं घोर आपत्ति जनक है। श्री शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत कई कालोनियों में जो विकास कार्य किये जा रहे हैं उन कालोनियों में समितियों बनाकर विकास शुल्क कालौनीवालों से वसूला जाता है यह विकास कार्य किन मदों में खर्च होता है उसका कुछ पता नहीं। जबकि सड़कें, नालियों, बिजली की समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इस तरह से सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपयों का गोल माल हो रहा है। मलिन बस्तियाँ आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। मेयर बिना कोरम पूरा किये ही बोर्ड की मीटिंग में प्रस्तावों को पारित कर रहे हैं । बैठक में काग्रेसी पार्षदों को बोलने का मौका नहीं दिया जाता। श्री शर्मा ने कहा कि शक्तिविहार कालोनी मात्र डेढ़ किमी के दायरे में बसी है यहां पर साढ़े 12 किमी की सड़कों का टेंडर निकाला गया है जो भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। इसके अलावा इन्दिरा चौक का काम विकास प्राधिकरण करा रहा है लेकिन नगर निगम ने इस कार्य के लिए अलग से टेंडर पास किया है। कांग्रेसियों ने अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर टेंडरों को निरस्त करने की पुरजोर मांग की है। और कार्रवाई नहीं होने पर 20 मार्च से नगर निगम परिसर में पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठने का ऐलान किया है।

ShareSendTweet
Previous Post

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Next Post

ऊधम सिंह नगर पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता! 10 माह से फरार चल रहे दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Next Post
ऊधम सिंह नगर पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता! 10 माह से फरार चल रहे दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता! 10 माह से फरार चल रहे दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In