Monday, May 29, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी

tapas vishvas by tapas vishvas
March 26, 2023
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति, रुद्रपुर
केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने रविवार को यहां गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया और केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के सभी जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह के आहवान पर रविवार को उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी एवं कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में जिले भर के कांग्रेसी गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए। महात्मा गांधी की को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेसियों ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र को तहस नहस कर रही है। विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे किसी न किसी तरह से प्रताड़ित करके उसकी आवाज को दबाया जा रहा है। भाजपा सरकार की यह तानाशाही ब्रिटिश हुकुमत की याद दिलाती है। भाजपा सरकार देश में एकतरफा राज करने की नीति से विपक्ष को लगातार सत्ता की हनक में कमजोर कर रही है। भाजपा की इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस जनता की अदालत में जायेगी और भाजपा की ऐसी नीतियों का डटकर विरोध करेगी।कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद करना भाजपा की बौखलाहट है। संसद में अडानी और मोदी के रिश्ते को लेकर राहुल गांधी ने जो सवाल किए उससे सरकार बौखला गई है। विपक्षी लगातार केंद्र सरकार की गलत नीतियों और प्रमुख उद्योगपति को पनाह देने की नीति के खिलाफ विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार तानाशाही पर उतर आई है। देश मे दस वर्षों में महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है, कभी गैस के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस सरकार को कोसने वाली भाजपा आज गैस के तिगुने दाम क्यों वसूल रही है भ्रष्टाचारमुक्त का दावा केवल विपक्षियों पर सत्ता की हनक दिखाने के लिए ही किया जा रहा है। विधायक का चुनाव लड़ चुकी मीना शर्मा ने कहा कि जैसे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की सदस्यता खारिज की थी और उस समय जवाब में देश के जनमानस ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचाया था आज आम आदमी की आवाज राहुल गांधी की सदस्यता खारिज की है देश की जनता फिर से राहुल गांधी को सम्मान देकर इतिहास दोहराएगी। मोदी सरकार का देश के संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है इसलिए भाजपा सरकार ने तानाशाही से विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवाकर इसे अपना हथियार बना लिया है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, हरीश पनेरू, अनिल शर्मा,सौरभ चिलाना, जगदीश तनेजा, संजीव कुमार सिंह, मदन लाल खन्ना, मोहन खेड़ा, सीपी शर्मा, ममता रानी, विजय यादव, सुनील आर्य, सतीश राजपूत,परिमल राय, नित्यानंद मंडल, भूपेंद्र चौधरी, डा. अजय कुमार सिंह, रविन्द्र गुप्ता, राम प्रसाद, ममता हालदार, उमा सरकार, रामकृष्ण सैनी, राघव सिंह, आशीत बाला, रंजीत तिवारी, साजिद खां, ओमप्रकाश दुआ, ओकार सिंह, बाबू खान, हाजी नवी रजा, जकी रजा, तारक बाछाड़ा, विकास सरकार, देवेंद्र शाही, मुन्ना तिवारी, सलीम अहमद खां, विजय अरोरा, संजीव रस्तौगी, मोनिका ढाली, शुभम रस्तौगी,रियाज सैफी, जाकिर खान, लक्की खान, संजय कोली, संजय सिंह, दीपक सिं,ह सुमन सिंह, प्रकाश शर्मा, मुकेश सिंह, मुख्त्यार,जतिन कोली,बाली कोली, निशांत शाही, बॉबी कोली, अमित कोली, अंकित कोली, अंकित पाल आदि मौजूद रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

Next Post

प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन की धमकी के बाद रामनगर में अलर्ट! जी20 समारोह स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Next Post
प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन की धमकी के बाद रामनगर में अलर्ट! जी20 समारोह स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन की धमकी के बाद रामनगर में अलर्ट! जी20 समारोह स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In