Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हरीश रावत,प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

admin by admin
February 17, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हरीश रावत,प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कटाक्ष करते हुए कहा की कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत का अभी से सरकार बनाने की तैयारी करने की बात कहना ऐसा ही है, जैसे मुंगेरी लाल का हसीन सपने देखना। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है और इसमें कहीं किसी तरह का संशय नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रेड पे के मसले का समाधान सरकार बनने के बाद एक महीने में कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार मैदान में हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा पहले से ही कहती आई है कि उसे इस विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत मिल रहा है। इसमें अभी भी कहीं कोई संदेह नहीं है। बूथ स्तर तक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर विवरण लिया गया है, माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। कुछ पार्टी प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में भितरघात के आरोप संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की जो भी बात पार्टी फोरम पर आएगी, संगठन और पार्टी उसका संज्ञान लेंगे। सभी कार्यकर्ताओ ने अपने स्तर से बहुत मेहनत व संघर्ष किया है। कहीं कोई निराशा का भाव नहीं है। भाजपा ने नारा दिया है, अबकी बार 60 पार। सभी कार्यकत्घर््ताओं ने उसी के अनुरूप काम किया है। सभी से कहा गया है कि ऐेसे समय में संयम बरते। किसी को हताश होने की आवश्यकता नहीं। सबकी बातों का संज्ञान लिया जाएगा, लेकिन पार्टी फोरम पर। प्रदेश में मतदान समाप्त होने के बाद की स्थिति के आकलन से जुड़े सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता ने एकतरफा भाजपा को पसंद किया है। सभी वर्ग साथ आए हैं। चाहे वह मातृ शक्ति हो या फिर युवा वर्ग। सभी ने चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। हरीश रावत द्वारा थाने जाकर पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे लागू करने का आश्वासन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरीश रावत मतदान से पहले जगह-जगह कह रहे थे कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। अभी आचार संहिता लागू है। उनका यह कदम कहीं न कहीं उनके भीतर के डर को दर्शा रहा है। उन्हें लग रहा है कि कांग्रेस हार रही है, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। निर्वाचन कर्मी, पुलिसबल व सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

नैनीताल में अपर सूचना अधिकारी ने पत्रकार से की अभद्रता! मोबाइल में रिकॉर्ड हुई अफसर की सरकारी हनक, जिलेभर के पत्रकारों में रोष

Next Post

ऊधम सिंह नगर के किच्छा बारात में आये हुए युवक की चाकू से गोद कर हत्या

Next Post
ऊधम सिंह नगर के किच्छा बारात में आये हुए युवक की चाकू से गोद कर हत्या

ऊधम सिंह नगर के किच्छा बारात में आये हुए युवक की चाकू से गोद कर हत्या

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In