मुंबई मे बुल्ली बाई एप मामले के तार अब उत्तराखंड से जुड़ गए हैं। बुल्ली बाई एप मामले में राज्य के रुद्रपुर शहर से एक संदिग्ध युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर बुल्ली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर उन्हें नीलामी का आरोप है। युवती को इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। चूंकि ये मामला संवेदनशील है इसलिए युवती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवती ने बुल्ली एप में संलिप्तता की बात कबूल कर ली है। पुलिस उसे जिला कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट ने रिमांड दे दी है।
इससे पहले मुंबई पुलिस की साइबर सेल युवती के सहयोगी विशाल कुमार झा नाम के 21 साल के शख्स को गिरफ्तार कर चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विशाल को बुल्ली बाई एप मामले में बेंगलुरु से गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक एप से दिल्ली महाराष्ट्र और कर्नाटक के अलावा कई और राज्यों के युवा जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि इनके तार नेपाल तक हैं। बताया जा रहा है कि युवती ने एप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की थीं और उनकी बोली लगाई थी उक्त युवती तीन अकाउंट से एप चला रही थी। महिला के सहयोगी को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड की युवती ने फिलहाल जो फरार आरोपी है उसके साथ मिल कर फेंटेसी के लिए बुल्ली बाई नाम का एप्लिकेशन बनाया और मुस्लिम समाज की प्रतिष्ठित लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरों को सोशल मीडिया जैसे की इंस्टाग्राम ट्विटर और फेसबुक जैसे हैंडल से डाउनलोड कर उन्हें बुली बाई एप पर अपलोड किया जहां उनकी बोली लगाई जा रही थी।