Saturday, February 4, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री धामी ने अपने धाम में केंद्रीय मंत्री को दिखाई अपनी धमक

admin by admin
January 5, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, देश, राजनीति
उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री धामी ने अपने धाम में केंद्रीय मंत्री को दिखाई अपनी धमक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भारत सरकार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री की सभा के दौरान अपनी धमक का अहसास भी करा दिया। वही गडकरी भी थारू राजकीय इंटर कॉलेज में उमड़ी भीड़ से गदगद दिखाई दिए। सीएम धामी की रखी सभी मांगों को मंजूरी देने के साथ ही गडकरी ने कहा कि सीएम धामी दिखने में ही स्मार्ट नहीं काम करने में भी स्मार्ट हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट है कि भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है।

ऊधम सिंह नगर के खटीमा थारु राइंका में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ को देख केंद्रीय मंत्री गडकरी ने धामी की पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री धामी इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिन पहले ही सोमवार देर शाम बिना पूर्व सूचना के खटीमा पहुंच गए थे। धामी द्वारा कार्यक्रम में ली गई रुचि का ही नतीजा रहा कि मंगलवार को कार्यक्रम स्थल में सारी कुर्सियां भरी रहीं, लोग कुर्सी के बगैर भी खड़े रहे। गडकरी ने कहा कि भीड़ बता रही है भाजपा दोबारा सत्ता में वापसी करेगी। गडकरी ने मुख्यमंत्री धामी की सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह दिखाई दिया। यात्रा में जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया वहीं युवाओं की संख्या भी कम नहीं थी। युवा कॉलेज की छतों में हाथों में झंडे लिए खड़े नारे लगाते दिखाई दिए। कार्यकर्ता ढोल-दमाऊ व छोलिया नर्तकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए सभास्थल की ओर पहुंच रहे थे। कार्यकर्ताओं के कई दलों ने इसी तरह सभा स्थल में प्रवेश किया। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रही पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं भी ढोल दमाऊ की थाप पर शंख और घंटी बजाते हुए सभा स्थल तक पहुंची।

ShareSendTweet
Previous Post

बुली बाई एप केस मामले में सर्विलांस के जरिए ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर की युवती तक पहुंची महाराष्ट्र पुलिस,पूछताछ जारी

Next Post

सरकार और प्रशासन के आदेशों को ठेंगा, ठंड और कोहरे में ठिठुरते स्कूल पहुंच रहे मासूम

Next Post
सरकार और प्रशासन के आदेशों को ठेंगा, ठंड और कोहरे में ठिठुरते स्कूल पहुंच रहे मासूम

सरकार और प्रशासन के आदेशों को ठेंगा, ठंड और कोहरे में ठिठुरते स्कूल पहुंच रहे मासूम

Recent Posts

  • एक दिवसीय दौरे पर कल देहरादून पहुंचेंगे रविशंकर प्रसाद! गिनाएंगे केंद्रीय बजट की खूबियां
  • पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव
  • 25 हजार का एक और इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार
  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In