ऊधम सिंह नगर के किच्छा सिरोली कला की नेहा का हत्यारा उसका पति ही निकला। पुलिस ने उसके हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि पत्नी का दूसरे युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। जिससे आक्रोषित होकर उसने पत्नी का गला चाकू से रेत दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
आपको बता दे बीती 23 मई को अबरार पुत्र मो. अहमद निवासी वार्ड 19 सिरोली कला किच्छा की पत्नी नेहा बी की हत्या हो गयी थी। पति अबरार ने नेहा की मौत को आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया था। जबकि नेहा के पिता नवी अहमद ने नेहा के ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने नबी अहमद की तहरीर पर पति अबरार अहमद, उसके पिता मोहम्मद अहमद, मां गुड़िया, ताऊ मौलाना शफीक, अजाउल, एहसान के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में बुधवार रात सीओ ओमप्रकाश शर्मा की अगुवाई में गठित टीम में शामिल एसओ पुलभट्टा विद्यादात्त जोशी, एसआई दिनेश चंद भट्ट, एसआई कीर्ति भट्ट, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक सिंह, विजयपाल सिंह के साथ दबिश दे आरोपी पति अबरार अहमद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी वार्ड 19 सिरोली कला थाना पुलभट्टा को बुधवार मध्य रात्रि शंकर फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने हुए कपडे भी बरामद कर लिया।