शादी के बाद हनीमून पर गई एक महिला को अपने पति के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि वह जानकर हैरान हो गई। उसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को कई गंभीर बीमारियां हैं जिसे बारे में शादी से पहले नहीं बताया गया था। इतना ही नहीं इस मामले में हैरानी की बात तो तब सामने आई जब महिला ने अपने पति को नपुंसक होने का आरोप भी लगाया है उसे इस बात का पता हनीमून पर चला। इसके बाद तो हड़कंप मच गया।
दरअसल यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां की रहने वाली एक नव विवाहित लड़की ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति नपुंसक हैं। उसे गंभीर बीमारियां है। बीमारियां छुपा कर शादी की गई। हनीमून पर भी मुझे पता चला कि वह नपुंसक हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी के ठीक पहले जबरदस्ती मेरे परिजनों से पांच लाख वसूले गए। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि शादी के बाद वह मुंबई अपने ससुराल पहुंची और करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इसके बाद हनीमून पर गए तो उसे पता चला कि पति नपुंसक है। पीड़िता ने जब यह बात अपने ससुराल में बताई तो उसके साथ मारपीट की गई और पीड़िता को घर से भी निकाल दिया गया। इसके बाद थक हारकर वह थाने पहुंच गई।