ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में आग लग गई। आग से झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से एक मवेशी जिंदा जल गया जबकि पांच बुरी तरह झुलस गए।
सोमवार देर रात दियोहरी शांति कॉलोनी के ज्ञानी सिंह की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं झोपड़ी में बंधा एक मवेशी जिंदा जल गया। जबकि पांच बुरी तरह झुलस गए। प्रधान पिता शेर मोहम्मद ने बताया कि आग से करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। कानूनगो सुनीति पाल ने बताया कि तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। उच्चाधिकारियों से प्राप्त राशन किट पीड़ित को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद सीएम राहत कोष से पीड़ित को मुआवजा दिलाया जा सके।