Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड चुनावी दौरा,18 हजार करोड़ योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

admin by admin
December 4, 2021
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड चुनावी दौरा,18 हजार करोड़ योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून: देश प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देहरादून के परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का शंखनाद करेंगे। देहरादून दौरे पर पीएम मोदी प्रदेश को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसमें दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. देहरादून के परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां मकम्मल कर ली गई हैं।

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी वैतरणी पार करने के लिए मोदी मैजिक की दरकरार है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए भाजपा ने देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा रखी है। पिछले पौने दो महीने में प्रधानमंत्री तीसरी बार उत्तराखंड आएंगे, लेकिन इस बार उनका यह दौरा राजनीतिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड पर खास फोकस रहा। पिछले तीन माह के भीतर उनका यह उत्तराखंड का तीसरा दौरा होगा। मोदी शनिवार 04 दिसंबर को उत्तराखंड को कई सौगात भी दे सकते हैं। वह परेड ग्राउंड में होने वाली रैली से पहले 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करेंगे। केदारनाथ पुनर्निर्माण और चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। राजनीतिक पारी की शुरूआत से पहले मोदी का देवभूमि को लेकर अटूट रिश्ता रहा है। अस्सी के दशक में वे गरूड़चट्टी (केदारनाथ) में एक गुफा में तप भी कर चुके हैं। वर्ष 2013 में जब केदारनाथ में आपदा आई थी तो तब वे गुजरात के सीएम थे और रेस्क्यू आपरेशन में हाथ बढ़ाया। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका उत्तराखंड से लगाव और बढ़ा और राज्य के विकास को कई योजनाएं समर्पित कर चुके हैं।

अब मोदी की शनिवार को होने वाली रैली से भी जनता को कई उम्मीदें हैं, वे राज्य के विकास की नींव को और आगे बढ़ाने के लिए कई ऐलान भी कर सकते हैं। इसके साथ ही वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन से देहरादून तक), चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट देहरादून का शिलान्यास करेंगे। दून में अत्याधुनिक इत्र और सुगंध प्रयोगशाला (सुगंधित पौधों के लिए केंद्र) का भी उद्घाटन करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दून में चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के मुताबिक मोदी दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर 12:25 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां राज्यपाल गुरुमीत सिंह, सीएम पुष्कर धामी उनकी आगवानी करेंगे। दोपहर एक बजे उनका एमआई- 17 हेलीकाप्टर परेड मैदान स्थित खेल विभाग के मैदान में लैंड करेगा। तय समय 1:10 बजे वे मंच पर पहुंचेंगे और लगभग सात मिनट तक 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करेंगे। दोपहर 1:40 बजे उनका संबोधन शुरू होगा। वे लगभग 35 मिनट तक जनता को संबोधित करेंगे और दोपहर 2:30 बजे जौलीग्रांट के लिए रवाना होंगे। अपरान्ह पौने तीन बजे पीएम मोदी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में भाजपा के लिए शनिवार को चुनावी रण का शंखनाद करेंगे। भाजपा ने उनकी रैली की तैयारियां पूरी कर दी है। इसमें सवा लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य जिलों को दिया गया है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले पूरी तरह से चुनावी माहौल शुरू हो चुका है। भाजपा के स्टार प्रचारकों के राज्य के दौरे भी शुरू हो गए हैं। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा ने इस बार चुनाव में 60 प्लस का नारा दिया है और इसके लिए रणभेरी बजा दी है। भाजपा ने मिशन 2022 के लिए पीएम मोदी की गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में रैली कराने जा रही है। चुनाव आचार संहिता के बाद पार्टी दोनों मंडलों के पर्वतीय क्षेत्रों में भी उनकी रैली कराएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कई नए चेहरो पर दांव खेलेगी बीजेपी! रूद्रपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा का हो सकता है नया प्रत्याशी???…….

Next Post

लव जेहाद: धर्म छिपा कर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, तमंचे की नोक पर बलात्कार के बाद धर्मपरिवर्तन के लिए दवाब बनाने का आरोप

Next Post
लव जेहाद: धर्म छिपा कर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, तमंचे की नोक पर बलात्कार के बाद धर्मपरिवर्तन के लिए दवाब बनाने का आरोप

लव जेहाद: धर्म छिपा कर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, तमंचे की नोक पर बलात्कार के बाद धर्मपरिवर्तन के लिए दवाब बनाने का आरोप

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In